scriptचारों तरफ होली का छाया उल्लास, रंगों के बीच चलेगा दान-पुण्य का दौर | Holi Festival 2019 : charity will do on Holi | Patrika News

चारों तरफ होली का छाया उल्लास, रंगों के बीच चलेगा दान-पुण्य का दौर

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2019 08:13:56 pm

Submitted by:

anandi lal

चारों तरफ छाया होली का उल्लास, रंगों के बीच चलेगा दान-पुण्य का दौर

jaipur

चारों तरफ होली का छाया उल्लास, रंगों के बीच चलेगा दान-पुण्य का दौर

जयपुर। होली का उल्लास चारों तरफ देखने को मिल रहा है। श्रीकृष्ण के मंदिरों में तो होली की गुलाल पहले से ही रंग बिखेरने लग जाती है। प्रेम और भाइचारे के त्योहारों में शुमार होली का पर्व अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। इस पर्व पर लोग एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते हैं और रंग-बिरंगी गुलाल लगाकर होली खेलते हैं। होली पर दान-पुण्य का दौर भी देखने को मिलता है।
फाल्गुन के महीने में होली का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान धान की कटाई का काम भी शुरू हो जाता है। किसान खेतों में खड़ी फसलों को होली के बाद से समेटने लग जाते हैं। वहीं होली के अवसर पर सुबह से लेकर दिनभर दान-पुण्य का दौर चलता है। गायों को चारा खिलाकर और जरूरत मंदों को दान देकर आप भी होली के पर्व खास बना सकते हैं।
भारत जैसे देश में होली का त्यौहार सभी के जीवन में बहुत सी खुशियां और रंग भरता है। इसके कारण इसे रंग महोत्सव भी कहा जाता है। होली हिन्दुओं का पारंपरिक त्योंहार है। जिसे उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंग, स्वादिष्ट खाना, एकता और प्रेम का उत्सव है ये त्यौहार। होली शब्द का निर्माण होला से हुआ है जिसका अर्थ है नई और अ’छी फसल प्राप्त करने के लिए भगवान की पूजा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो