scriptगृहमंत्री का विधायक पर लाठीचार्ज से इंकार | Home minister on legislature refused to Lathicharge | Patrika News

गृहमंत्री का विधायक पर लाठीचार्ज से इंकार

locationजयपुरPublished: Mar 03, 2015 05:22:00 pm

Submitted by:

firoz shaifi

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा पर प्रदर्शन कर रहे
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अशोक चांदना पर पुलिस लाठीचार्ज
से इंकार किया है।

gulab chand kataria

gulab chand kataria

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा पर प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अशोक चांदना पर पुलिस लाठीचार्ज से इंकार किया है।

 कांग्रेस के आठ सदस्यों के सदन से निलंबन के बाद विधानसभा की कार्यवाही दुबारा शुरु हुई तब अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट दुबारा स्थगित करते हुए कहा कि गृहमंत्री वीडियो फुटेज देखने के बाद वक्तव्य देंगे।

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दुबारा शुरु होने पर कटारिया ने कहा कि मैंने वीडियो फुटेज देखी है उसमें पुलिस की गलती नहीं लगती।

कांग्रेस कार्यकर्ता ही बल्लियों पर चढ़कर आने का प्रयास कर रहे थे तथा पुलिस कर्मी उन्हें हाथों से धकेल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि सिर्फ आधा मिनट पुलिस ने लाठियां भांजी जिसके बाद वे लोग वहां से भाग गए। गृहमंत्री ने कहा कि चांदना को लाठी कैसे लगी यह फुटेज में दिखाई नहीं दिया तथा यह भी नहीं लगता कि पुलिस ने उन्हें निशाना बनाया हो।

गहलोत ने की लाठीचार्ज की निंदा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवा कांग्रेस की ओर से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की निंदा की है।

 गहलोत ने कहा कि हमारे युवा किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं। जब से यह सरकार आई है तब से ही युवाओं, बेरोजगारों, विद्यार्थी मित्रों, छात्राओं, किसानों के आंदोलनों पर लाठीचार्ज कर रही है।

लोकतंत्र में यह रवैया ठीक नहीं है। गृहमंत्री इस लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो