script“भारत छोड़ो आंदोलन” की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान | Honor of freedom fighters on the anniversary of "Quit India Movement | Patrika News

“भारत छोड़ो आंदोलन” की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2020 12:27:32 pm

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से घर-घर जाकर किया गया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

freedom fighters

freedom fighters

जयपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों का घर-घर जाकर सम्मान किया जा रहा है। हालांकि हर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होता आया है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की बजाए घर जाकर ही उनका सम्मान करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, पूर्व महामंत्री रूपेशकांत व्यास, सत्येंद्र भारद्वाज, आनंद व्यास , पंकज दाधीच, राधाकृष्ण जांगिड़ समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर जाकर उनका सम्मान किया। कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी के घर जाकर उनका शॉल ओढाकर और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं मुख्यमंत्री की तरफ से एसडीएम जगत राजेश्वर सम्मान करने पहुंचे। जगत राजेश्वर प्रशस्ति पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


राजस्थान में अब सात हैं स्वतंत्रता सेनानी
राज्य में अब केवल 7 स्वतंत्रता सेनानी हैं जिसमें से 4 जयपुर में हैं। स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी, रामूजी सैनी, सुंदर देवी आजाद, राजेन्द्र नाथ भार्गव जयपुर हैं। जबकि स्वतंत्रता सेनानी कमला स्वाधीन कोटा में, शोभा राम गहरवार अजमेर में, कालीदास स्वामी सीकर के रिंग्स में है। जिन जिलों में स्वतंत्रता सेनानी नहीं है वहां वयोवृद्ध कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो