scriptरेस्टोरेंट में पिलाया जा रहा हुक्का, संचालक गिरफ्तार | Hookah being given to restaurant, operator arrested | Patrika News

रेस्टोरेंट में पिलाया जा रहा हुक्का, संचालक गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2021 10:16:02 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

भारी मात्रा में अवैध हुक्का सामग्री जब्त

रेस्टोरेंट में पिलाया जा रहा हुक्का, संचालक गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में पिलाया जा रहा हुक्का, संचालक गिरफ्तार

राजधानी में हुक्काबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अशोक नगर थाना पुलिस ने शनिवार को सी-स्कीम स्थित मिक्सटैप कैफे एण्ड रेस्टोरेंट में कार्रवाई कर अवैध हुक्का पिलाने पर संचालक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हुक्का सामग्री जब्त की हैं।
डीसीपी (दक्षिण) हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि 20 फरवरी को एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी सोहेल राजा और थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रमेश मार्ग सी-स्कीम स्थित मिक्सटैप कैफे एण्ड रेस्टोरेंट को चैक किया तो कैफे संचालक जयसिंह मीना द्वारा अवैध रुप से 11 लोगों को हुक्का पिलाते हुए मिला। पुलिस ने मौके पर हुक्का पीते हुए 11 व्यक्तियों को चालान कर 2200 रुपए जुर्माना किया। बिना लाइसेंस हुक्का पिलाने पर संचालक हिण्डौली बूंदी निवासी जयसिंह (26) पुत्र लक्ष्मणको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से अवैध हुक्का सामग्री जब्त की हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो