script

Aaj Ka Rashifal 15 January 2021 वृष—तुला की फाइनेंशियल ग्रोथ, 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगी लक्ष्मीजी

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2021 06:52:05 am

Submitted by:

deepak deewan

15 January 2021 Ka Rashifal Horoscope Prediction 15 January 2021 Aaj Ka Rashifal In Hindi आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दो शुभ योग और दो अशुभ योग बन रहे हैं। इनके सम्मिलित प्रभाव से 8 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Today Horoscope 15 January 2021 Daily Rashifal 15 January 2021

Today Horoscope 15 January 2021 Daily Rashifal 15 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दो शुभ योग और दो अशुभ योग बन रहे हैं। इनके सम्मिलित प्रभाव से 8 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मेषः आर्थिक रूप से वृद्धि होगी। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। प्राइवेट नौकरी के क्षेत्र में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, सफलता मिलेगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आशातीत सहयोग मिलेगा।

वृषः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसायिक वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के दायित्व की पूर्ण रूप से पूर्ति कर सकेंगे।
मिथुनः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ने से लाभ होगा। ऑफिस में रुका कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्कः करियर में प्रगति होगी। बिजनेस या नौकरी में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में संतुष्टि प्राप्त होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से सहयोग मिलेगा।
सिंहः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन व्यावसायिक मामलों में ज्यादा जोखिम न उठाएं। ऑफिस में रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर या लवमेट के कारण कुछ तनाव हो सकता है।

कन्याः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी में बुद्धि कौशल से कार्य संपन्न करना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। लवमेट से रिश्तों में मजबूती आएगी।
तुलाः व्यापार—व्यवसाय के क्षेत्र में नई पहल करने में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का प्रयास फलीभूत होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से लगाव बढ़ेगा। उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिकः आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। करियर की स्थिति सुखद होगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। अपने व्यवहार के प्रति सचेत रहें और वाणी पर संयम रखें। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं।
धनुः करियर के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। आर्थिक मजबूती के लिए किए जा रहे कामों में प्रगति होगी। ऑफिस में अधिक काम के कारण तनाव मिल सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग, लवमेट का सानिध्य मिलेगा।
मकरः प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। बिजनेस या नौकरी में आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभः आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में लाभ में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों से मधुर संबंध बने रहेंगे। लवमेट से निकटता बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर से प्यार में वृद्धि होगी, रोमांस का मौका मिलेगा।
मीनः व्यवसायिक प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी के क्षेत्र में बदलाव का प्रयास फलीभूत होगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट से संबंधों में मजबूती के लिए आज उनको कुछ उपहार जरूर दें।

ट्रेंडिंग वीडियो