scriptनौतपा के बाद सूरज दिखा रहा तीखे तेवर ……. | hot weather in west rajasthan | Patrika News

नौतपा के बाद सूरज दिखा रहा तीखे तेवर …….

locationजयपुरPublished: Jun 04, 2018 12:03:23 pm

Submitted by:

anand yadav

नौतपा खत्म होने के बाद भी प्रदेश में पश्चिमी इलाकों में रहा भीषण गर्मी का दौर……..

weather

एमपी में सबसे गर्म रहा यह शहर,मौसम वैज्ञानिकों ने भी दिए ये बड़े संकेत

जयपुर। नौ तपा खत्म हो चुका है और मानसून पूर्व बारिश के दौर की हलचल अब तक शुरू नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश का पश्चिमी इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में पारा 45 डिग्री व उससे ज्यादा बना रहा है जिसके चलते आमजन गर्मी से पस्त है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले चौबीस घंटे में पश्चिमी हिस्सों में गर्मी के तेवर फिलहाल तीखे रहने वाले हैं वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बदल रहे मौसम के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव होने की उम्मीद है। जिसके चलते उत्तर पूर्वी हिस्से में अगले एक दो दिन में छितराई बारिश होने की संभावना है।
राजधानी में बीती रात से आसमान में छाई धूल ने आज सुबह धूप की तपिश को थोड़ा कम दिया। सुबह पुरवाई हवा भी चली जिसके असर से गर्मी के तेवर कुछ कम रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हवा के रुख बदला और उत्तर पश्चिमी हवा ने फिर से मौसम में गर्माहट बढ़ा दी। बीती रात शहर के तापमान में आंशिक गिरावट रही लेकिन फिर भी उमस और गर्मी से शहरवासी पस्त रहे। आज शहर का न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री रहा वहीं आज सुबह नौ बजे शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र ने आज शहर में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई है जिसके कारण आज शहर के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। मानसून के महाराष्ट्र और गाेवा की ओर बढ़ने की सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां पिछले दो दिनों से बीच-बीच में बारिश हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र अौर सिक्किम में दस्तक देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो