scriptआवासन मण्डल की निलामी में उमड़े खरीदार, 17 सम्पत्तियां बिकीं, मिला 7 करोड़ 70 लाख रूपए का राजस्व | Housing board auction, 17 properties sold, Revenue of 7 crores | Patrika News

आवासन मण्डल की निलामी में उमड़े खरीदार, 17 सम्पत्तियां बिकीं, मिला 7 करोड़ 70 लाख रूपए का राजस्व

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2019 09:10:00 pm

Submitted by:

abdul bari

राजस्थान आवासन मण्डल ( Rajasthan Housing Board ) की ओर से शुक्रवार को की गयी प्रीमियम सम्पत्ति की नीलामी में भाग लेने के लिए फिर एक बार 100 से अधिक खरीददार उमडे़। इस नीलामी में कुल 17 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 7 करोड 70 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। ( Housing board property )

जयपुर
राजस्थान आवासन मण्डल ( Rajasthan Housing Board ) की ओर से शुक्रवार को की गयी प्रीमियम सम्पत्ति की नीलामी में भाग लेने के लिए फिर एक बार 100 से अधिक खरीददार उमडे़। इस नीलामी में कुल 17 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 7 करोड 70 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
आयुक्त बोले, लोगों का रुझान बढ़ रहा है ( Housing board property )

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल की सम्पत्तियों को खरीदने में लोगों का रुझान बढ रहा है। मण्डल की सम्पत्तियां वाद मुक्त और प्राईम लोकेशन पर होने की वजह से लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर में मकान संख्या 100/159 का न्यूनतम बिक्री मूल्य 48 लाख रूपये रखा गया था, जो 72 लाख 36 हजार में बिका, मानसरोवर में मकान संख्या 31/81/12 का न्यूनतम बिक्री मूल्य 8 लाख 50 हजार रूपये था, जो कि 9 लाख 40 हजार में बिका। इन दोनों मकानों को खरीदने के लिए 9 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया।
जयपुर के मालवीय नगर में मकान संख्या 1/13 को खरीदने के लिए 33 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया। इस मकान का न्यूनतम बिक्री मूल्य 60 लाख रूपये रखा गया था, जो कि 1 करोड़ 32 लाख रूपये में बिका।
एक मकान खरीदने के लिए 18 लोगों ने हिस्सा लिया ( rajasthan news )

अरोड़ा ने बताया कि चूरू में 2 मकानों को खरीदने के लिए 6 लोगों ने हिस्सा लिया। ये मकान 16 लाख 10 हजार में बिके। अजमेर में 5 मकानों को खरीदने के लिए 24 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया। ये मकान 2 करोड़ 10 लाख रूपये में बिके। इसी तरह अलवर में 2 मकानों को खरीदने के लिए 7 लोगों ने हिस्सा लिया और यह मकान 1 करोड़ 5 लाख रूपये में बिके। कोटा सर्किल में भी 1 मकान को खरीदने के लिए 5 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया और यह मकान 53 लाख रूपये में बिका। बीकानेर में एक मकान को खरीदने के लिए 18 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो