हूपर संचालकों का 14 करोड़ रुपए है बकाया नगर निगम पर बीवीजी कंपनी का करीब 14 करोड़ रुपए बकाया है। कंपनी को निगम ने भुगतान नहीं किया तो कंपनी ने हूपर संचालकों को भुगतान नहीं किया, जिसके चलते हड़ताल चल रही है। हूपर संचालकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनका भुगतान नहीं होगा, वो वाहन नहीं चलाएंगे।
इसलिए नहीं हो पाया भुगतान बताया जा रहा है कि स्वतंत्र इंजीनियर के वेरीफिकेशन के आधार पर ही निगम प्रशासन की ओर से बीवीजी कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। पहले हर महीने 50 प्रतिशत राशि बीवीजी को भुगतान की जा रही थी। मगर अब निगम ने तय किया है कि अब वास्तविक राशि ही कंपनी को दी जाएगी। उधर स्वतंत्र इंजीनियर को भी निगम प्रशासन ने भुगतान नहीं किया है। पेमेंट नहीं होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है।