scriptसेहत के लिए रामनिवास बाग में जुटेंगे शहरवासी, रविवार को फिर होंगे हमराह | Humrah 2019 : Loksabha election 2019 | Patrika News

सेहत के लिए रामनिवास बाग में जुटेंगे शहरवासी, रविवार को फिर होंगे हमराह

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2019 07:29:31 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

खेलकूल के साथ साथ सेहत से जुड़ी गतिविधियां होंगी

Humrah jaipur

सेहत के लिए रामनिवास बाग में जुटेंगे शहरवासी, रविवार को फिर होंगे हमराह

जयपुर। राजस्थान पत्रिका की ओर से हमराह कार्यक्रम रविवार को प्रात: 5 से 7 बजे तक रामनिवास बाग में अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित किया जाएगा। हमराह कार्यक्रम में न केवल बच्चे, युवा, बल्कि महिला और बुजुर्ग सभी का ध्यान रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शहरभर से सैंकड़ों लोग शामिल होंगे, जो योग व्यायाम के साथ साथ पारम्परिक भूले बिसरे खेलों का भी आनंद उठा सकेंगे।
ये होंगी गतिविधियां
कार्यक्रम में हर बार की तरह इस बार भी कई तरह की खेलकूद गतिवधियां, मनोरंजक स्पर्धा और योग करवाया जाएगा। इन गतिविधियों में हर बार की तरह मुख्य आकर्षण पारंपरिक खेल रस्सा खींच, रुमाल झपट्टा, सितोलिया तस्तरी फेंक होंगे। वहीं युवा बैडमिंटन स्केटिंग व साइकिलिंग का भी आनंद ले सकेंगे।
सेहत का भी रखा जाएगा ध्यान
हमराह कार्यक्रम में खेलकूल के अलावा सेहत से जुड़ी गतिविधियां जैसे योगा, एरोबिक्स, आवश्यक चिकित्सा जांच, वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो