scriptजयपुर के पास जरख का आतंक, तीन लोगों को किया जख्मी, अंत में गांव वालों ने उतारा मौत के घाट | Hyena injured three people in bassi village jaipur | Patrika News

जयपुर के पास जरख का आतंक, तीन लोगों को किया जख्मी, अंत में गांव वालों ने उतारा मौत के घाट

locationजयपुरPublished: Mar 18, 2020 03:55:29 pm

बस्सी के घाटा गांव में तड़के बोला हमला, एक महिला सहित तीन लोगों को किया जख्मी, आक्रोशित गांव वालों ने लाठियों से पीट-पीटकर निकाली जान

a2.jpg
जयपुर। उपखंड क्षेत्र के घाटा गांव में अलसुबह 4:30 बजे एक जरख ने हमला बोल दिया। जरख ने तीन लोगों को जख्मी कर दिया, जिससे गांव में दहशत मच गयी। जरख ने एक महिला को जख्मी कर दिया। महिला की चीख सुनकर लोग जाग गए। दूसरे लोगों पर भी जरख ने हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक मकान में परिवार के लोग सो रहे थे। महिला उठकर मकान के बाहर आयी तो जरख ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले। जरख ने उनको भी घायल कर दिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने जरख को काबू करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन जरख लोगों पर हमला करता रहा। बचाव में लोगों ने जरख पर लाठियों से हमला किया, जिससे जरख की मौत हो गयी।
वन विभाग के रेंजर सीताराम मीना ने बताया कि करीब पांच बजे मामले की सूचना मिली। टीम के साथ घाटा ग्राम पहुंचा। जरख ने घाटा ग्राम के लालाराम गुर्जर पुत्र रामधन, गंगादेवी पत्नी लालाराम गुर्जर, हंसराम पुत्र ईश्वर गुर्जर को घायल कर दिया। घायलों को बस्सी सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
वन विभाग के रेंजर सीताराम मीना का कहना है कि जरख का पशु चिकित्सक टीम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंचनामा करवाकर उसके बाद उसे दफनाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो