scriptस्तब्ध हूं! निशब्द हूं!, टोंक मासूम दुष्कर्म प्रकरण पर पूर्व सीएम राजे का मार्मिक ट्वीट | I am shocked former CM Raje's tweet on Tonk innocent rape case | Patrika News

स्तब्ध हूं! निशब्द हूं!, टोंक मासूम दुष्कर्म प्रकरण पर पूर्व सीएम राजे का मार्मिक ट्वीट

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 07:03:26 pm

टोंक मासूम रेप केस : सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों में फूटा गुस्सा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने जताई संवेदना, किया मार्मिक ट्वीट

स्तब्ध हूं! निशब्द हूं!, टोंक मासूम दुष्कर्म प्रकरण पर पूर्व सीएम राजे का मार्मिक ट्वीट

स्तब्ध हूं! निशब्द हूं!, टोंक मासूम दुष्कर्म प्रकरण पर पूर्व सीएम राजे का मार्मिक ट्वीट

जयपुर। हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर और फिर टोंक में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटनाओं के बाद पूरा देश गुस्से में है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट पर टोंक में मासूम से हुई क्रूरता पर अपनी संवेदना जताई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा है :

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
स्तब्ध हूं! निशब्द हूं !

मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना मानवता के विरूद्ध है, जो पूरे समाज को कलंकित करती है। एक समय प्रदेश में अपराध की दर बिल्कुल कम थी तथा राजस्थान देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था। लेकिन अब अलीगढ़, टोंक में मासूम बेटी के साथ हुई क्रूरता ने पूरे प्रदेश को झकझोर के रख दिया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अपील है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो!
राठौड ने पत्रिका की खबर पर किया टवीट

https://twitter.com/Rajendra4BJP/status/1201475097367695361?ref_src=twsrc%5Etfw
सुनसान इलाके में परिवहन सुविधा नहीं मिलने पर डर लगा तो महिला हेल्पलाइन पर फोन किया जिस पर पुलिसकर्मी ने कहा रात 8.45 बजे तुम कर क्या रही हो, खुद ऑटो करो और घर जाओ! ये खबर दर्शाती है कि राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कितना गंभीर व मुस्तैद है ?
पकड़ा गया गुनहगार
वहीं पुलिस ने मासूम के साथ बलात्कार व हत्या करने वाले आरोपी ट्रक चालक महेन्द्र मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ व उनियारा के जंगलों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हैवानियत की सभी हद पार शराब के नशे में की थी।
गुनाहगार को मिले सख्त सजा
आरोपी को हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार व हत्या के पैटर्न पर विशेष फास्ट ट्रेक कोर्ट से तत्काल सख्त सजा दिलाने को लेकर प्रदेश भर के लोगों ने मांग की है। प्रदेश में कई स्थानों पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने और सामाजिक संगठनों ने रैली निकाल विरोध जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो