scriptआप तो टिकट दो, सदस्य हम बना देंगे | If you give tickets, we will become members | Patrika News

आप तो टिकट दो, सदस्य हम बना देंगे

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2019 05:44:53 pm

राजस्थान में दौड़-भाग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

जयपुर. राज्य में कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभी निकाय चुनावों को देखते हुए विशेष अभियान में तेजी भी दिख रही है। आलम यह है कि राज्यभर से कार्यकर्ता आकर कांग्रेस मुख्यालय से डायरियां ले जा रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी अब तक छह लाख से अधिक पर्चियां ले जा चुके हैं। हालांकि अभी पीसीसी की ओर से सदस्यता डायरियां भेजना शुरू नहीं किया गया है। सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो जल्द ही राज्य में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। पायलट प्रोजक्ट के रूप में इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और गोवा में हो चुकी है।
पिछले अभियान में बने थे 25 लाख सदस्य
सदस्यता अभियान प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान चार साल चलता है। पांच रुपए देकर सदस्य बनाते हैं। पिछले सदस्यता अभियान में 25 लाख लोगों ने राज्य भर में पार्टी की सदस्यता ली थी। इस बार 2018 से 22 तक अभियान चलेगा। जल्द ही सदस्यता डायरियों को जिला स्तर पर भेजना शुरू किया जाएगा।
जयपुर में भी धीमी हुई गति
एक अक्टूबर को सांगानेर से कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके बाद निकाय चुनावों को देखते हुए 15 दिन तक पार्षद के दावेदारों में खूब सदस्य बनाए लेकिन छह महीने चुनाव आगे बढऩे और वार्डों का पुनर्गठन होने की घोषणा के बाद धीमा पड़ गया।
भाजपा ने बनाए 70 लाख साधारण सदस्य
प्रदेश भाजपा की ओर से जुलाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। एक महीने में 70 लाख लोगों ने साधारण सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने बताया कि इसके बाद करीब एक महीने तक चले अभियान में 75 हजार कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता ली। दो साल पहले चले पिछले अभियान में करीब 52 लाख सदस्य बनाए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो