राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां दो दिन होगी बारिश

राजस्थान में प्री मानसून बारिश का दौर लगभग थम गया है। गुरुवार को एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम के शुष्क होते ही तापमान में उछाल आया।

राजस्थान में प्री मानसून बारिश का दौर लगभग थम गया है। गुरुवार को एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम के शुष्क होते ही तापमान में उछाल आया। गुरुवार को प्रदेश में छह स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

जयपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। सीकर में गुरुवार सुबह से धूप में तेजी रही। बाड़मेर में 40.5, धौलपुर में 40.8, जालोर में 41.2, सिरोही में 43.8, सवाई माधोपुर में 40.3, बांसवाड़ा में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में यहां हुई जमकर बारिश, खिले लोगों के चेहरे, अब मानसून का इंतजार

मानसून में देरी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने वाला कम दबाव या परिसंचरण तंत्र नहीं बनने की वजह से मानसून आगे नहीं बढ पा रहा है। इसी कारण मानसून तय समय के तीन-चार दिन बाद प्रदेश में एंट्री करेगा। अनुमान है कि इस बार 27 जून के बाद राजस्थान में मानसून एक्टिव हो सकता है।

उदयपुर संभाग में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून, 25 जून और 26 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढोतरी होगी। इसके बाद 27 जून को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में झमाझम बारिश, इस नदी में आया पानी

वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 और 29 जून को दो दिन जयपुर में आशिंक रूप से बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.