जयपुरPublished: Sep 02, 2023 11:36:12 am
Akshita Deora
Weather Update: सावन माह में भी बारिश नहीं होने से आमजन, किसान सब परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का कोई नया मौसम तंत्र नहीं बन रहा है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। दक्षिणी हवाएं चलने से दिन में तेज गर्मी रही।
Weather Update: सावन माह में भी बारिश नहीं होने से आमजन, किसान सब परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का कोई नया मौसम तंत्र नहीं बन रहा है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। दक्षिणी हवाएं चलने से दिन में तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ गया। पंखों व कूलर ने रफ्तार पकड़ ली। तापमान में भी बढ़ोतरी भी हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री चूरू में रेकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीगंगानगर में 39.7, पिलानी में 38.9, सवाईमाधोपुर व संगरिया में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में भी अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बारिश आने की संभावना है।