script

..फिर आग उगलेगा सूरज, बढ़ेगा तापमान, राजस्थान के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2019 09:35:03 pm

Submitted by:

rohit sharma

..फिर आग उगलेगा सूरज, बढ़ेगा तापमान, राजस्थान के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी

weather

weather

जयपुर।

राजस्थान में रविवार को आए धूल के बवंडर के बाद दो दिन से तापमान में गिरावट देखी गई है। लेकिन मौसम विभाग ने गिरते तापमान के बाद प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी दी है।
प्रदेश में एक बार फिर से आगामी दिनों में आसमान से आग बरसने व लू का दौर प्रदेश में चलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अगले पांच दिन तक लू चलने और दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
छिटपुट बौछारें गिरने की भी उम्मीद

सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बौछारें गिरने पर गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। बीते चौबीस घंटे में फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और पश्चिमी राजस्थान में सूरज आग उगलने लगा है। दिन में पारा कुछ इलाकों में 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की हलचल के कारण पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटे में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। जिसके असर से प्रदेश के पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में भी सप्ताह के अंत तक फिर से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है।
राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में दिन में पारा सामान्य रहा लेकिन फिर भी धूप की तीखी तपिश शहरवासियों को महसूस हुई। हालांकि बीती रात शहर का तापमान सामान्य रहा है। आज सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही के साथ सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह शहर में 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा के कारण सूर्योदय से पहले मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने व दिन में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में अगले 48 घंटे में रहेगा लू का असर

पूर्वी राजस्थान – सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़
पश्चिमी राजस्थान – बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, झालावाड़

ट्रेंडिंग वीडियो