script

Kartik Purnima मेष—वृश्चिक वालों को वैभवशाली बनाएगा गुड़ दान, बिजनेस में तरक्की कराएगा यह मिष्ठान्न, जानें राशि अनुसार दान सामग्री

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2020 06:39:03 pm

Submitted by:

deepak deewan

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पावन नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य सोेमेश परसाई का कहना है कि इस दिन किए गए दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करने से अनुकूल ग्रह जहां और मजबूत होते हैं वहीं अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है।

Importance Of Daan On Kartik Purnima Dev diwali 2020 Daan

Importance Of Daan On Kartik Purnima Dev diwali 2020 Daan

जयपुर. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पावन नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य सोेमेश परसाई का कहना है कि इस दिन किए गए दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करने से अनुकूल ग्रह जहां और मजबूत होते हैं वहीं अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है। जानें इस दिन सभी 12 राशियों के जातकों को कौन सा दान क्या लाभ देगा:
मेष: आर्थिक समृद्धि के लिए गुड़ दान करें। सर्वसुख के लिए गुड़ से बने मिष्ठान्न का दान करें।
वृष: धन—संपत्ति के लिए मिश्री का दान करें। सर्वसुख के लिए सफेद मिठाई का दान करें।
मिथुन: बिजनेस में तरक्की के लिए हरी मूंग दान करें। सर्वसुख के लिए इससे बने मिष्ठान्न दान दें।
कर्क: चावल, दूध दान करने से धन—संपत्ति् प्राप्त होगी। खीर दान करने से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह: आर्थिक समृद्धि के लिए गेहूं दान करें। मिठाइयां दान करने से सुख—सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: गाय को चारा देने से कारोबारी तरक्की होगी। कार्यों में सफलता के लिए गाय को मिठाई खिलाएं।
तुला: ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए दूध—चावल—पनीर दान करें। सफेद मिष्ठान्न से सुखों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक: वैभवशाली जीवन के लिए गुड़ का दान करें। बंदरों को चना खिलाने से शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
धनु: धनवान बनने के लिए गरीबों को केले दान करें। सर्वसुख के लिए चने की दाल का दान करें।
मकर: आर्थिक समृद्धि के लिए कंबल का दान करें। विकलांगों को दान देने से कर्म क्षेत्र की परेशानी दूर होगी।
कुंभ: काली उड़द दाल दान करने से धन—संपत्ति प्राप्त होगी। विकलांगों को दान देने से व्यापार नाैकरी में लाभ होगा।
मीन: बेसन की मिठाई का दान करने से संपत्त्विान बनेंगे। हल्दी दान करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो