scriptसांसद पत्नियों की संपत्ति के मामले में गोलमा नंबर वन | In terms of assets of MPs Golma Devi Is number one Possition | Patrika News

सांसद पत्नियों की संपत्ति के मामले में गोलमा नंबर वन

locationजयपुरPublished: Mar 15, 2018 07:17:12 pm

Submitted by:

Ashish Sharma

सांसद पत्नियों की संपत्ति के मामले में गोलमा नंबर वन……

Golma

Golma

जयपुर

राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सांसदों की धर्म पत्नियों में सांसद किरोड़ी लाल मीणा की जीवन संगिनी गोलमा देवी सबसे अधिक अमीर हैं। गोलमा के पास न केवल दो लग्जरी वाहन हैं बल्कि उनके पास गहने भी अधिक हैं। वर्तमान में विधायक गोलमा के पास सबसे अधिक संपत्ति है। यह जानकारी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किए गए एफिडेविट्स से सामने आई है। यह एफिडेविट्स राजस्थान से राज्य सभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा, मदनलाल और भूपेन्द्र यादव ने सबमिट किए थे। हालांकि तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सांसद किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी के पास कुल 58 लाख 87 लाख 106 रुपए की चल संपत्ति है। जो कि सांसद मदनलाल की धर्मपत्नी पतासी देवी और सांसद भूपेन्द्र यादव की धर्मपत्नी बबीता यादव से कई गुना अधिक है। गोलमा के पास किसी तरह की देनदारी भी नहीं है। पतासी देवी के पास कुल 6 लाख 5 हजार रुपए की चल संपत्ति है जबकि बबीता यादव के पास 36 लाख 25 हजार 244 रुपए की चल संपत्ति है।
हालांकि बबीता यादव पर 9 लाख 57 हजार 328 रुपए की देनदारियां भी हैं। बबीता यादव पेशे से एडवोकेट जबकि पतासी देवी हाउस वाइफ हैं। इतना ही नहीं, गोलमा देवी के पास टवेरा और कैप्चर दो लग्जरी वाहन भी हैं। जबकि बबीता यादव के पास एक ईको स्पोर्ट कार है। सांसद मदनलाल की पत्नी पतासी देवी के नाम पर कोई वाहन नहीं है। आभुषणों की अगर बात करें तो बबीता यादव के पास गोलमा और पतासी देवी की तुलना में अधिक सोना है।

सांसद पत्नियों के पास इतनी संपत्ति


नंबर-1
गोलमा धर्मपत्नी किरोड़ी लाल
कैश— 10 हजार
गहने— 15 तोला सोना, कीमत 4 लाख
2 किलो चांदी, कीमत 80 हजार
बैंक अकाउंट— 4
वाहन— 8 लाख की टवेरा, 14 लाख की कैप्चर
चल संपत्ति— 58 लाख 87 हजार 106 रुपए
अचल संपत्ति— कोई नहीं
देनदारी— कोई नहीं
पेशा— एमएलए

नंबर-2
बबीता यादव धर्मपत्नी भूपेन्द्र यादव
कैश— 20 हजार
गहने— 250 ग्राम सोना, कीमत 7 लाख

बैंक अकाउंट— 3
वाहन— 12 लाख की ईको स्पोर्ट
चल संपत्ति— 36 लाख 25 हजार 244 रुपए
अचल संपत्ति— कोई नहीं
देनदारी— 9 लाख 57 हजार 328 रुपए
पेशा— एडवोकेट
नंबर-3
पतासी देवी धर्मपत्नी मदनलाल

कैश—5 हजार
गहने— 100 ग्राम सोना, कीमत 3.50 लाख
5 किलो चांदी, कीमत 2.50 लाख
बैंक अकाउंट— कोई नहीं
वाहन— कोई नहीं
चल संपत्ति— 6 लाख 05 हजार रुपए
अचल संपत्ति— कोई नहीं
पेशा— हाउस वाइफ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो