मौसम में घुलने लगी हल्की ठंडक, पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में बढ़ रहा असर
जयपुरPublished: Oct 13, 2022 12:50:14 pm
—बांधों से पानी की निकासी का दौर अब भी जारी


पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में बढ़ रहा असर।
जयपुर. प्रदेश में कार्तिक मास की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि कुछेक जगहों पर हल्की ओस की बूंदें दिख रही है। दोपहर में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह—शाम आमजन को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कइ जगहों पर अभी से ही कोहरा भी नजर आने लगा है। इधर मध्यप्रदेश की बारिश का असर भी राजस्थान में बना हुआ है। इसके चलते यहां बांधों में पानी की आवक जारी है। इसके चलते कोटा बैराज से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं गांधीसागर बांध के दो गेट और राणा प्रताप सागर बांध के पांच से अधिक गेट खुले हैं। फिलहाल राजस्थान के सभी बांध लबालब है। वहीं जलस्तर में बड़ा इजाफा हुआ है। अब भी कई बांधों में पानी की आवक जारी है।