scriptविफलता का बढ़ता अंबार, फिर भी चुप गहलोत सरकार-शेखावत | Increasing number of failure, still Gehlot Sarkar-Shekhawat | Patrika News

विफलता का बढ़ता अंबार, फिर भी चुप गहलोत सरकार-शेखावत

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2020 07:22:22 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने गंभीर मुद्दों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

विफलता का बढ़ता अंबार, फिर भी चुप गहलोत सरकार-शेखावत

विफलता का बढ़ता अंबार, फिर भी चुप गहलोत सरकार-शेखावत

जयपुर।

जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने गंभीर मुद्दों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।
शेखावत ने कहा कि अलवर जिले में 45 वर्षीया महिला के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म के घृणित कृत्य ने राज्य को शर्मसार किया है। यह प्रदेश की लचर हो चुकी शासन व्यवस्था की सच्चाई है। उन्होंने तंज कसा कि विफलता का बढ़ता अंबार, फिर भी चुप गहलोत सरकार। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी सभ्यता पर गर्व करने वाले राजस्थान पर गहलोत सरकार के शासन में हो रहा नैतिक ह्रास चिंता का विषय है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री ऐसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। शेखावत ने पूछा कि क्या राज्य के मुखिया की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है?
झूठ बोल किसानों को कर रहे भ्रमित

शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध मनोग्रसित विकार के स्तर तक चला गया है। साफ सी बात है, एपीएमसी एक्ट रद्द होने से किसानों पर बिचौलियों का एकाधिकार समाप्त होने जा रहा है, जिनको अपने कमीशन के खत्म होने का डर है, वह किसानों से झूठ बोल कर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो