scriptकटारिया ने बड़ी चौपड़, भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने किया ध्वजारोहण | Independence day Flag hoisting At Badi Chaupar Bjp Office | Patrika News

कटारिया ने बड़ी चौपड़, भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने किया ध्वजारोहण

locationजयपुरPublished: Aug 15, 2020 04:22:17 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान भाजपा ने 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपा विधायक और नेता मौजूद रहे।

कटारिया ने बड़ी चौपड़, भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने किया ध्वजारोहण

कटारिया ने बड़ी चौपड़, भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने किया ध्वजारोहण

जयपुर।

राजस्थान भाजपा ने 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपा विधायक और नेता मौजूद रहे। बड़ी चौपड़ पर कटारिया ने देश की स्वाधीनता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सपूतों और स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं कार सेवा में गया, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि मैं मंदिर का निर्माण होते देखूंगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी में अपना बलिदान दिया, उन्हीं की वजह से आज में स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान ने ही आज देश को आजाद करवाया। आने वाले दिनों में भारत विश्व की शक्ति बनकर खड़ा होगा। कोरोना काल में भी हमारे देशवासियों ने इस बीमारी से मुकाबला किया। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ, सुनील कोठारी, मनीष पारीक, मनोज भारद्वाज सहित अनेक नेता भी मौजूद रहे। पूनियां ने आमेर के नगर निगम ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पूनियां ने सराय बावड़ी में भारी बारिश के कारण बेघर हुए लोगों से मिलकर उन्हें हर सम्भव मदद की पेशकश की एवं अस्पताल में भर्ती घायल लोगों के बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सकों से फोन पर बात की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो