यहां दो पारियों में सफारी करवाई जाएगी। सुबह 5.30 से सुबह 8 बजे तक और शाम को 4.45 से शाम 7.15 बजे तक का समय निर्धारित किया है। गलता के विपश्यना केंद्र के समीप बने द्वार से वाहनों का प्रवेश और निकास होगा। 16.36 वर्ग किमी के जंगल में विकसित इस सफारी के लिए 3 रूट बनाए हैं। इसमें दो बड़े और एक छोटा रूट बनाया है।
घाट की गूणी स्थित विद्याधर के बाग के पीछे पहाड़ी पर मादा लेपर्ड लीला अपने दो शावकों के साथ दिखी। लीला अक्सर इस क्षेत्र में नजर आती है, लेकिन दोनों शावकों के साथ यहां पहली बार दिखी है। विद्याधर बाग में आए पर्यटक भी लैपर्ड फैमिली को देखकर रोमांचित नजर आए। इसी क्षेत्र के नजदीक स्थित आमागढ़ लैपर्ड रिजर्व सफारी का रविवार को उद्घाटन होगा।