scriptcovid-19 : भारत ने कोविड टीकाकरण में अमेरिका को पछाड़ा | india overtakes uk us to anti covid vaccinations | Patrika News
जयपुर

covid-19 : भारत ने कोविड टीकाकरण में अमेरिका को पछाड़ा

covid-19 : भारत ने अब तक दी गई खुराक की कुल संख्या के मामले में अमेरिका को पछाडक़र चल रहे कोविड -19 टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जो दुनिया के शीर्ष छह देशों में सर्वोच्च स्थान हासिल कर चुका है। भारत ने अब तक 32,36,63,297 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी है, जबकि अमेरिका में अब तक टीका लगाए गए लोगों की संख्या 32,33,27,328 है।

जयपुरJun 28, 2021 / 06:22 pm

hanuman galwa

covid-19 : भारत ने कोविड टीकाकरण में अमेरिका को पछाड़ा

covid-19 : भारत ने कोविड टीकाकरण में अमेरिका को पछाड़ा

भारत ने कोविड टीकाकरण में अमेरिका को पछाड़ा
देश में अब तक 32,36,63,297 लोगों का टीकाकरण
जयपुर। भारत ने अब तक दी गई खुराक की कुल संख्या के मामले में अमेरिका को पछाडक़र चल रहे कोविड -19 टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जो दुनिया के शीर्ष छह देशों में सर्वोच्च स्थान हासिल कर चुका है। भारत ने अब तक 32,36,63,297 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी है, जबकि अमेरिका में अब तक टीका लगाए गए लोगों की संख्या 32,33,27,328 है।
अगर टाइमलाइन से तुलना की जाए तो पिछले साल 14 दिसंबर को अमेरिका में इसी तरह की कवायद शुरू किए जाने के लगभग एक महीने बाद भारत का कोविड टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज रविवार को 32.36 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) ने सोमवार सुबह 7 बजे तक प्राप्त अंतिम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 43,21,898 सत्रों के माध्यम से कुल 32,36,63,297 वैक्सीन खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 17,21,268 वैक्सीन डोज दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो