1950 के बाद जनसंख्या दर अपेक्षाकृत घटी
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 1950 के बाद दुनिया की आबादी अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ रही है। इसकी दर 2020 में एक फीसदी से कम दर्ज की गई। संयुक्त राष्ट्र के नए अनुमानों में कहा गया कि दुनिया की आबादी 2030 में 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब तक पहुंच सकती है। इसके बाद 2080 तक जनसंख्या 10.4 अरब के शिखर तक पहुंचने का अनुमान है।

सबसे ज्यादा योगदान इन दो क्षेत्रों का...
रिपोर्ट में बताया गया कि इस समय दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया हैं। इनकी आबादी 2.3 अरब है। यह दुनिया की आबादी का 29 फीसदी है। मध्य और दक्षिणी एशिया में 2.1 अरब लोग हैं, जो कुल विश्व जनसंख्या का 26 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं।