जयपुर

Forest : देश का वन क्षेत्र 5,188 वर्ग किमी बढ़ा

Forest : देश का वन एवं वृक्षाच्छादित क्षेत्र दो साल में 5,188 वर्ग किलोमीटर यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 8,07,276 वर्ग किलोमीटर पर पहुंच गया है। India’s total forest cover has increased 0.56% over the last two years, according to the latest India State of the Forest Report 2019.

जयपुरDec 30, 2019 / 06:20 pm

hanuman galwa

Forest : देश का वन क्षेत्र 5,188 वर्ग किमी बढ़ा


देश का वन क्षेत्र 5,188 वर्ग किमी बढ़ा
देश के वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट जारी
देश का वन एवं वृक्षाच्छादित क्षेत्र दो साल में 5,188 वर्ग किलोमीटर यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 8,07,276 वर्ग किलोमीटर पर पहुंच गया है।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘देश के वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट-2019Ó जारी की। भारतीय वन सर्वेक्षण इस द्विवार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि दो साल में घोषित वन क्षेत्र में जंगल 330 वर्ग किलोमीटर घट गए हैं, जबकि इनके बाहर 4,306 वर्ग किलोमीटर बढ़े हैं। जंगलों का कुल क्षेत्र 7,12,249 वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया है, जो देश के भू क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। वृक्षाच्छादित क्षेत्र 95,027 वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया, जो कुल भू क्षेत्र का 2.89 प्रतिशत है। वन एवं वृक्षाच्छादित क्षेत्रफल 2017 की रिपोर्ट में 8,02,088 वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया था, जो जारी रिपोर्ट में 5,188 वर्ग किलोमीटर बढ़कर 8,07,276 वर्ग किलोमीटर पर पहुंच गया। यह देश के कुल भू क्षेत्र का 24.56 प्रतिश्त है।
चुनिंदा देशों में भारत
जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया के कुल भू क्षेत्र का मात्र 2.4 प्रतिशत भारत में है, जबकि दुनिया की 17 प्रतिशत जनसंख्या और 18 प्रतिशत पशुधन हमारे देश में है। आबादी और पशुधन के दबाव के बावजूद भारत उन चंद देशों में है, जहां जंगल बढ़ रहे हैं।
वृक्षाच्छादित क्षेत्र बढ़ा
उन्होंने कहा कि यह लगातार दूसरा सर्वेक्षण है, जिसमें जंगल बढऩे की बात सामने आई है। चार साल में देश में वन एवं वृक्षाच्छादित क्षेत्र 13 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ चुके हैं।

Home / Jaipur / Forest : देश का वन क्षेत्र 5,188 वर्ग किमी बढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.