scriptMiss World 2019 में सेकंड रनर-अप रहीं Suman Rao, राजस्थान का फिर बढ़ाया गौरव | India's Suman Rao crowned Miss World Asia 2019 | Patrika News

Miss World 2019 में सेकंड रनर-अप रहीं Suman Rao, राजस्थान का फिर बढ़ाया गौरव

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2019 01:16:24 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली मिस इंडिया सुमन राव ( Suman Rao ) मिस वर्ल्ड 2019 ( Miss World 2019 ) के घोषित हुए परिणाम में सेकंड रनर-अप ( Second Runner Up ) रहीं हैं।

1_4.jpg
जयपुर।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली मिस इंडिया सुमन राव ( Suman Rao ) ने एक बार फिर हिंदुस्तान का नाम विश्व पटल पर चमका दिया है। शनिवार को मिस वर्ल्ड 2019 ( Miss World 2019 ) के घोषित हुए परिणाम में सुमन राव सेकंड रनर-अप ( Second Runner Up ) रहीं हैं। भले ही मिस वर्ल्ड का खिताब वो हासिल नहीं कर पाईं लेकिन पूरी स्पर्धा के दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी किया। सुमन को मिस वर्ल्ड एशिया 2019 के खिताब से संतोष करना पड़ा।
लंदन में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड समारोह में जमैका की टोनी एन सिंह ने जीत का खिताब अपने नाम किया। वहीं फ्रांस की ओफिली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि भारत की सुमन राव को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मिस वर्ल्ड में इस बार 120 देशों की कंटेस्टेंट्स के बीच खिताबी कश्मकश थी। इनमें से सुमन राव को भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। खिताब के नज़दीक टॉप 5 पर पहुंचने वालों में भारत के अलावा मिस फ्रांस, जमैका, ब्राजील और नाइजीरिया की कंटेस्टेंट रहीं।

राजसमंद में जन्मीं, मुंबई में पली बढ़ीं
पिता रतन सिंह ने बताया कि उनका पैतृक गांव राजस्थान के राजसमंद ज़िले की आमेट तहसील का आईडाना गांव है। सुमन का जन्म 23 नवंबर 1998 को ननिहाल मावली तहसील के खाम की मादड़ी गांव में नाना केशर सिंह राव के घर हुआ। जन्म के 13 माह बाद अपने पैतृक गांव आईडाणा में अपनी माता संग आई। ज्वेलरी का व्यवसाय करने के लिए परिवार वहां से मुंबई शिफ्ट हो गया। इसके बाद सुमन यहीं पली बढ़ी। यहां मुम्बई के महात्मा एजुकेशन सोसाइटी से स्कूलिंग की। इसके बाद उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया से सीए की पढ़ाई शुरू की।

गाने सुनना और डांस करने का है शौक

सुमन को गाने गाना, गाने सुनना और डांस करने का बहुत शौक है। बचपन में जब वे स्कूल में पढ़तीं थी तब कत्थक डांस की क्लास ज्वाइन की थी। तीन-चार साल तक कत्थक किया, फिर एक मॉडलिंग कांटेस्ट में भाग लिया। बस तभी से ही दिशा बदल गई।

मॉडलिंग में जीतती चली गई टाइटल्स

डांस में शौक रखते-रखते सुमन कब मॉडलिंग क्षेत्र में आगे बढ़ती चलीं गईं, इस बात का किसी को अंदाज़ा तक नहीं हुआ। सुमन ने अपने पहले ही मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। पिता रतन सिंह बताते हैं कि सुमन ने शौक-शौक में मिस नवीं मुंबई मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। यहां भावी मॉडल्स की लगभग 500 एन्ट्रीज़ आईं थी। उनमे सुमन को टॉप-16 मॉडल्स में चुन लिया गया। सुमन के मॉडलिंग टैलेंट की वजह से उन्हें इस नवीं मुंबई मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनर-अप का खिताब मिला। बस इसके बाद तो उन्होंने मॉडलिंग को ही करियर बनाकर आगे बढ़ने का इरादा कर लिया। पिता बताते हैं कि सुमन के मॉडलिंग क्षेत्र में जाने का पूरे परिवार ने सपोर्ट किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो