scriptयूरोप के सबसे ऊंचे Mount Elbrus की चोटी पर भावना ने फहराया तिरंगा | Indian mountaineer Bhawna takes Tricolour on Europe's highest peak | Patrika News

यूरोप के सबसे ऊंचे Mount Elbrus की चोटी पर भावना ने फहराया तिरंगा

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2022 12:32:06 am

Submitted by:

Aryan Sharma

बड़ी उपलब्धि : -25 डिग्री तापमान और तेज हवाओं के बीच पूरा किया अभियान

मध्यप्रदेश की भावना ने यूरोप के सबसे ऊंचे Mount Elbrus की चोटी पर फहराया तिरंगा

मध्यप्रदेश की भावना ने यूरोप के सबसे ऊंचे Mount Elbrus की चोटी पर फहराया तिरंगा

लंदन. भारतीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus) की चोटी पर तिरंगा फहराया। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में रहने वाली 30 साल की भावना ने तिरंगे के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए रूस-जॉर्जिया सीमा पर यूरोप की 5,642 मीटर ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने का फैसला किया था।
भावना 22 मई, 2019 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओं में से एक रही हैं। उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोसकियुस्ज्को (Mount Kosciuszko) पर चढ़ाई की थी। तिरंगा फहराने के बाद भावना ने कहा, पर्वत की चोटी के आसपास मौसम बेहद सर्द था और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण दृश्यता कम थी। इतनी सर्दी के बीच कुछ मिनट का आराम भी मुश्किल था।

बेटी के जन्म के शुरू की तैयारी
भावना की 15 महीने की एक बेटी है। बच्ची को जन्म देने के बाद उन्होंने खुद को पर्वतारोहण के लिए मानसिक रूप से तैयार किया और तामिया के पहाड़ों में अभ्यास किया। इससे उन्हें Mount Elbrus की चोटी पर रेकॉर्ड समय से पहले पहुंचने में सफलता मिली। भावना के अनुसार, मेरा यह सफर आसान नहीं था। 10 अगस्त को टीम के साथ रूस की राजधानी मॉस्को से मिनरलनी वोडी शहर पहुंची, जहां से Mount Elbrus पर अपनी प्रस्तावित चढ़ाई शुरू की।

सबसे मुश्किल..
भावना ने बताया कि यह पर्वतारोहण अभियान सबसे मुश्किल और थकाऊ अभियानों में से एक रहा। अभियान के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और भारतीय स्टेट बैंक ने सहयोग दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो