scriptIndian Railway : कोहरे मौसम में रद्द रेलसेवा का संचालन बहाल | indian Railway Run Train till march | Patrika News

Indian Railway : कोहरे मौसम में रद्द रेलसेवा का संचालन बहाल

locationजयपुरPublished: Nov 27, 2021 11:59:52 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा काठगोदाम-रामनगर-जैसलमेर-काठगोदाम-रामनगर रेलसेवा को रद्द किया गया था। इस रेलसेवा का 01.12.21 से 2.03.22 तक संचालन बहाल किया जा रहा है। पहले उपरोक्त रेलसेवा को उपरोक्त अवधि में कोहरे के कारण रद्द किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में संचालित होगी ।

Western Railway Cancel Many Trains Till February Covering UP

Western Railway Cancel Many Trains Till February Covering UP

कोहरे मौसम में रद्द रेलसेवा का संचालन बहाल

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा काठगोदाम-रामनगर-जैसलमेर-काठगोदाम-रामनगर रेलसेवा को रद्द किया गया था। इस रेलसेवा का 01.12.21 से 2.03.22 तक संचालन बहाल किया जा रहा है। पहले उपरोक्त रेलसेवा को उपरोक्त अवधि में कोहरे के कारण रद्द किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में संचालित होगी । उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न अवधि में रद्द रेलसेवाऐं बहाल की गई है। गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम/ रामनगर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक कर दिया गया है। दिनांक संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर रेलसेवा दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 तक कर दिया गया है।
इससे पहले कैप्टन शशि किरण ने बताया था कि NWR ने कोहरे को ध्यान में रखते हुए अभी से रद्द रेलों का शेड्यूल तैयार कर लिया है। उत्तर भारत के तमाम इलाके जहां दिसंबर से फरवरी तक कोहरा बना रहता है वहां के लिए ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. रेलवे का मानना है कि घने कोहरे में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। NWR हर साल कोहरे के दौरान ट्रेनें रद्द करता आ रहा है। इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें कुछ ट्रेनों के 90 ट्रिप तक रद्द रहेंगे और कुछ के 26, 13 और 12 ट्रिप रद्द रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो