scriptभारतीयों ने लगाई शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की गुहार | Indians plead to provide vegetarian food | Patrika News

भारतीयों ने लगाई शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की गुहार

locationजयपुरPublished: Feb 11, 2020 12:53:11 am

Submitted by:

dhirya

चीन और भारत समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। दुनियाभर में 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं करीब 910 लोग जान गंवा चुके हैं। इधर सिंगापुर से 3 फरवरी को जापान के योकोहामा बंदरगाह पहुंच डायमंड प्रिंसेस क्रूज अभी वहीं खड़ा है।

भारतीयों ने लगाई शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की गुहार

भारतीयों ने लगाई शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की गुहार

टोक्यो. चीन और भारत समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। दुनियाभर में 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं करीब 910 लोग जान गंवा चुके हैं। इधर सिंगापुर से 3 फरवरी को जापान के योकोहामा बंदरगाह पहुंच डायमंड प्रिंसेस क्रूज अभी वहीं खड़ा है।
कोरोना वायरस के 250 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आने के बाद जहाज में सवार यात्रियों की 14 दिनों तक निगरानी की जा रही है। उसमें सवार 132 क्रू मेंबर समेत 160 भारतीयों समेत करीब 3700 यात्री क्रूज में ही फंसे हैं। जांच में अब तक 170 यात्रियों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 60 मामलों की पुष्टि सोमवार को हुई। भारत सरकार लगातार दूतावास से संपर्क बनाए हुए है। क्रूज में मेरठ का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीयूष वशिष्ठ भी मौजूद है। वह गुरुग्राम की कंपनी में कार्यरत हैं। वह छह सहकर्मियों के साथ हांगकांग गया था और वहीं से क्रूज में सवार हुआ था। वह घर वालों से वीडियो कॉल पर संपर्क में हैं। उसने बताया कि पानी के जहाज में फंसे भारतीय दल ने ई मेल कर दूतावास से शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। क्रूज में शाकाहारी भोजन का कमी हो गई है। क्रूज में ब्रिटेन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमरीका न्यूजीलैंड, फिलीपींस समेत कई देशों के नागरिक सवार है।
देश की पहली मरीज की हालत मेंं सुधार
वुहान से केरल लौटी कोरोना वायरस की पहली मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। छात्रा का पांचवां सैंपल निगेटिव पाया गया है। डॉक्टरों ने उसके जल्द घर लौटने की उम्मीद जताई है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया कि अब तक 1818 विमानों से आए 1.97 लाख लोगों की जांच की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो