scriptइंदौर : नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट में लीक हुई गैस, अफरातफरी का माहौल | Indore: gas leak municipal treatment plant, atmosphere of irascibility | Patrika News

इंदौर : नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट में लीक हुई गैस, अफरातफरी का माहौल

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2018 09:19:22 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

इंदौर में नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक गैस लीक होने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। प्लांट में शाम करीब छह बजे क्लोरीन गैस का सिलिंडर फटने से घटना हुई।

Fire in many places in barmer

Fire in many places in barmer


जयपुर। इंदौर में नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक गैस लीक होने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। प्लांट में शाम करीब छह बजे क्लोरीन गैस का सिलिंडर फटने से घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कबीटखेड़ा स्थित ट्रीटमेंट में गैस लीक होने की घटना हुई। गैस रिसाव होते ही उठी भयंकर दुर्गंध के चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बताते हैं कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध इतनी तेज थी कि लोगों ने कपड़ों से अपना मुंह ढक रखा था।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी हालात काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सिलिंडर को बाहर निकाल लिया गया है।
घटना के चलते शारदा नगर की एक बच्ची बीमार हो गई। बीमार बच्ची को बरोड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो