script

सवा साल का हाल: कोरोना का वार, बाजार बेजार, फिर भी महंगाई की मार

locationजयपुरPublished: Jun 20, 2021 04:00:45 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

सवा साल का दौर लोगों के लिए संकट में गुजरा। रोजगार छूटने और आमदनी घटने से लेकर जान तक संकट में आई। अब रसोई गैस से लेकर खाद्य तेल और दालों सहित अनेक खाद्य वस्तुओं पर महंगाई की मार है।

inflation in covid pandemic

सवा साल का दौर लोगों के लिए संकट में गुजरा। रोजगार छूटने और आमदनी घटने से लेकर जान तक संकट में आई। अब रसोई गैस से लेकर खाद्य तेल और दालों सहित अनेक खाद्य वस्तुओं पर महंगाई की मार है।

जयपुर। सवा साल का दौर लोगों के लिए संकट में गुजरा। रोजगार छूटने और आमदनी घटने से लेकर जान तक संकट में आई। अब रसोई गैस से लेकर खाद्य तेल और दालों सहित अनेक खाद्य वस्तुओं पर महंगाई की मार है। कोरोना के डर से सड़कों पर तो महंगाई की गूंज नहीं है, पर ड्राइंग रूम से लेकर मोबाइल के चैट बॉक्स तक इसकी चर्चा है। इसके बावजूद सरकारों से महंगाई थमने का कोई आश्वासन नहीं है। सवा साल में गैस सिलेंडर 237 रुपए और पेट्रोल-डीजल 25 से 27 रुपए महंगे हो गए हैं और खाद्य तेल 40 से 65 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। महंगाई से चना और अरहर दाल भी जायका बिगाड़ रही हैं, जिसका बेसन-नमकीन पर भी असर है। उधर, व्यापारियों के अनुसार मांग कम होने और मुनाफे में कमी से फिलहाल कुछ खाद्य वस्तुएं सस्ती हैं। लेकिन गृहणियों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कहां पहुंचेंगे।
पेट्रोलियम पदार्थ —-मार्च 2020—- मार्च 2021— जून 2021
एलपीजी सिलेंडर—– 576—— 813————813
डीजल —– ——–69.26 —– 89.35——– 96.32
पेट्रोल—– ———-75.57—– 97.08——–103.57
(दर प्रति लीटर)

खाने के तेल—–मार्च 2020—–मार्च 2021—–जून 2021
सोयाबीन—– 85———- 120———-140
सरसों———-90—– —–120—– —-150
मूंगफली——-90—– —–120—– —– 155
(दर प्रति लीटर)
दालें ——मार्च 2020—– मार्च 2021—– जून 2021
अरहर—– 125————-120———– 120
मूंग——–100———– 110———– 110
उड़द——125———-115———– 115
चना——–50———– 60———– 65
(दर प्रति किलो)

अन्य खाद्य सामग्री—-मार्च 2020—-मार्च 2021—-जून 2021
काबुली चना———-80———— 110——— 100
आटा—————25-28———-25-28——–27-30
बासमती चावल——70-100———70-100——80-110
चीनी—————38-40———–38-40—— 38-40
आलू————–20-25————15-20——15-20
प्याज———— 40-45————- 25-30—– 20-25
टमाटर———–10-15————-10-15——- 10
(दर प्रति किलो)
सिर्फ रोटी सब्जी ही खा सकते हैं
कोरोनाकाल में महंगाई ने चौतरफा वार किया। जहां पहले एक महीने का राशन 5 हजार रुपए का आता था अब 8 हजार या इससे ज्यादा में आता है। अब सिर्फ रोटी सब्जी ही खाओ और बाकी भूल जाओ। रोजगार है नहीं, महंगाई लगातार बढ रही है। ऐसे में रसोई चलाना व परिवार के अन्य खर्चे साधना बेहद मुश्किल हो गया।
– संगीता शर्मा, गृहिणी, जो राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की महासचिव रह चुकी है।
कोरोनाकाल में महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया। एक साल के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी तो खाद्य तेलों और दालों की कीमत 25 प्रतिशत तक बढ गई।
सुभाष गोयल, अध्यक्ष, चांदपोल व्यापार मंडल

ट्रेंडिंग वीडियो