scriptInterest in JCTSL's low floor buses, sets in the city after 8 pm | जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बसों की हकीकत...रात आठ बजे बाद बे'बस हो जाता है शहर | Patrika News

जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बसों की हकीकत...रात आठ बजे बाद बे'बस हो जाता है शहर

locationजयपुरPublished: Dec 29, 2022 06:15:21 pm

Submitted by:

Arvind Palawat

यदि आप जयपुर शहर में हैं और रात आठ बजे बाद जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बसों से एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहते हैं तो अपना इरादा बदल लिजिए। रात 10 बजे तक सेवा देने वाली लो फ्लोर बसों के पहिए रात आठ बजे से ही रास्ते बदलना शुरू कर देते हैं।

बस के इंतजार में चांदपोल बस स्टैंड पर खड़े यात्री
बस के इंतजार में चांदपोल बस स्टैंड पर खड़े यात्री
अरविंद पालावत/जयपुर। यदि आप जयपुर शहर में हैं और रात आठ बजे बाद जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बसों से एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहते हैं तो अपना इरादा बदल लिजिए। रात 10 बजे तक सेवा देने वाली लो फ्लोर बसों के पहिए रात आठ बजे से ही रास्ते बदलना शुरू कर देते हैं। ये बसें रात में तय रूट की बजाय शॉर्टकट अपनाती है और उसके बाद डिपो में पहुंचकर खड़ी कर दी जाती हैं। ऐसे में रोजाना रात आठ से 10 बजे के बीच हजारों यात्री सड़कों पर परेशान होते हैं। मजबूरन उन्हें मिनी बस, ई—रिक्शा, टैक्सी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। हालात यह होती है कि ई-रिक्शा और टैक्सी मनमाने दाम वसूलने से भी रात को नहीं चूकते हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.