जयपुर

12th क्लास की स्टूडेंट भारती मावर बनी जयपुर की नई कलेक्टर, स्कूलों के लिए निकाला ये आदेश

International Girl Day 2019 : जयपुर की एक दिन की नई कलक्टर भारती मावर 12th क्लास की स्टूडेंट हैं

जयपुरOct 11, 2019 / 03:35 pm

Deepshikha Vashista

12th क्लास की स्टूडेंट भारती मावर बनी जयपुर की नई कलेक्टर, स्कूलों के लिए निकाला ये आदेश

जयपुर. 12th क्लास की स्टूडेंट भारती मावर जयपुर की नई कलक्टर बनी। नई कलक्टर ने स्कूलों में सुझाव पेटी रखवाई जाने को लेकर आदेश निकाला। उन्होंने कलेक्ट्रेट का दौरा भी किया, इस दौरान उनके साथ चारों नई एडीएम का दौरान भी किया।

दरअसल जयपुर कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शु्क्रवार को जयपुर में 12 वीं की छात्रा भारती मावकर को जहां एक दिन की कलक्टर बनाया, वहीं चार अन्य बालिकाओं को एडीएम बनाया। इस दौरान कलेक्टर और एडीएम ने बालिकाओं को चेम्बर में ले जाकर अपनी अपनी कुर्सियों पर बिठाकर सांकेतिक कार्यभार दिया।

ये बनीं कलक्टर

कलक्टर : भारती मावर 12th क्लास की छात्रा
एडीएम 1 : शादमा, ग्रेजुएशन
एडीएम 2 : भारती वर्मा, एलएलबी
एडीएम 3 : कोमल गुप्ता, 10 क्लास
एडीएम 4 : लक्षिता शर्मा, 12 क्लास

इस दौरान जयपुर कलक्टर जगरूप सिंह यादव बालिकाओं से बोले आप कलक्टर, एडीएम हो खुलकर विचार रखें। आपको कोई निर्देश नही दे सकता। आप चेंजमेकर बनें। सत्ता हासिल करने तक ही सीमित नहीं रहें। अलग अलग क्षेत्र में महारथ हासिल कर समाज की सेवा करें।

Home / Jaipur / 12th क्लास की स्टूडेंट भारती मावर बनी जयपुर की नई कलेक्टर, स्कूलों के लिए निकाला ये आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.