International Yoga Day: सांगानेर स्टेडियम में होगा नगर निगम ग्रेटर का 'सियासी योग', मेघवाल करेंगे शिरकत
International Yoga Day पर भाजपा अपने 'सियासी योग' का प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेशभर में जगह-जगह योग शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थय के प्रति जागरूक किया जाएगा। जयपुर में भी कई जगहों पर भाजपा की ओर से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर
Published: June 20, 2022 07:39:02 pm
International Yoga Day पर भाजपा अपने 'सियासी योग' का प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेशभर में जगह-जगह योग शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थय के प्रति जागरूक किया जाएगा। जयपुर में भी कई जगहों पर भाजपा की ओर से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ग्रेटर में भी भाजपा का बोर्ड है। ऐसे में ग्रेटर निगम भी पतंजलि योग संस्थान के सहयोग से सांगानेर स्टेडियम में योग कार्यक्रम करेगी। सुबह 6.30 बजे होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री र्जुन राम मेघवाल होंगे।
महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रेटर के सफाईकर्मियों (स्वच्छता योद्धा), मुख्य सफाई निरीक्षक जनप्रतिनिधि ग्रेटर के अधिकारी व कर्मचारी (मुख्यालय एवं समस्त जोन) समेत स्थानीय निवासियों द्वारा भी योग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों के द्वारा भी कार्यक्रम में योग की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेटर के कई वार्डों में योग का आयोजन किया जाएगा।
निगम आपके द्वार में भी योग का तड़का
नगर निगम ग्रेटर ने अपने क्षेत्र में निगम आपके द्वार अभियान चला रखा है। इस अभियान में महापौर भी रोजाना वार्ड का निरीक्षण करती हैं। इस निरीक्षण के साथ-साथ महापौर रोजाना सफाई कर्मचारियों के साथ योग करती हैं। इसमें आमजन को भी शामिल किया जाता है। इस योग कार्यक्रम के साथ महापौर सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए आह्वान कर रही हैं।

International Yoga Day: सांगानेर स्टेडियम में होगा नगर निगम ग्रेटर का 'सियासी योग', मेघवाल करेंगे शिरकत
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
