scriptभारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश यात्रियों का आज से 2 दिन साक्षात्कार, 500 लोगों का होगा चयन | Interview at PCC Headquarters 2 days from today for Bharat Jodo Yatra | Patrika News

भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश यात्रियों का आज से 2 दिन साक्षात्कार, 500 लोगों का होगा चयन

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2022 12:13:41 pm

Submitted by:

firoz shaifi

सुबह 11बजे दोपहर 3 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चलेगा साक्षात्कार, झालावाड़ से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलेंगे प्रदेश यात्री

घर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ेगे कांग्रेसी नेता, पूछेंगे कि गहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ लिया या नहीं

घर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ेगे कांग्रेसी नेता, पूछेंगे कि गहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ लिया या नहीं

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी, यह यात्रा झालावाड़ जिले के पिडावा कस्बे में प्रवेश करेगी जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे वहीं भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री के साथ-साथ प्रदेश यात्री भी इसमें शामिल होंगे।

राजस्थान में करीब 500 प्रदेश यात्रियों के भारत जोडो यात्रा में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के मद्देनजर प्रदेश यात्रियों के चयन के लिए आज से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 2 दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यात्रा में जाने के इच्छुक लोगों का साक्षात्कार होगा। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक साक्षात्कार होंगे। भारत जोडो यात्रा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के अध्यक्ष मुमताज मसीह और पीसीसी मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल प्रदेश यात्रियों के चयन के लिए साक्षात्कार लेंगे। यह साक्षात्कार वन टू वन भी होगा।


कांग्रेस की रीति -नीति और समसामयिक विषयों पर होगा इंटरव्यू

वही प्रदेश यात्री के चयन के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यात्रा में जाने के इच्छुक लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। साक्षात्कार के दौरान इन अभ्यर्थियों से कांग्रेस के रीति -नीति कल्चर और समसामयिक विषयों पर सवाल जवाब किए जाएंगे। करीब 80 फ़ीसदी सवालों के जवाब सही देने वाले लोगों को प्रदेश यात्री के तौर पर चयन किया जाएगा और और चयनित प्रदेश यात्रियों को भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रवेश पास दिया जायेगा और उसकी प्रवेश पास से प्रदेश यात्री झालावाड़ से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक 521 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

राहुल गांधी के साथ भी मिलेगा चलने का मौका

वहीं प्रदेश में चयनित प्रदेश यात्रियों को राहुल गांधी के साथ भी कुछ दूरी पर चलने का मौका मिलेगा इस दौरान राहुल गांधी उनसे राजस्थान को लेकर फीडबैक भी लेंगे।

विधायकों-नेताओं ने भी पीसीसी को भेजे नाम

इधर कांग्रेस के विधायकों और पार्टी नेताओं ने भी प्रदेश यात्रा पर चयन के लिए अपने-अपने समर्थकों के नाम की सूची मुख्यालय को भेजी हैं। इसके अलावा पीसीसी मुख्यालय ने भी प्रदेश यात्रा में जाने के इच्छुक लोगों के लिए नाम मांगे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाले जा रहे भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिडावा कस्बे में प्रवेश करेगी।

यात्रा झालावाड़, बारां, कोटा, दौसा और अलवर जिले के मालाखेड़ा होते हुए हरियाणा के 9 जिले में प्रवेश कर जाएगी। राजस्थान में यह यात्रा करीब 21 दिनों तक रहेगी, बड़ी बात यह भी है कि राजस्थान ऐसा पहला स्टेट होगा जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है। ऐसे में यहां पर भारत जोड़ो यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत करने की तैयारी पीसीसी ने कर ली है।

वीडियो देखेंः- Rajasthan News : जानें कैसे होगा यात्रियों का चयन Bharat Jodo Yatra के लिए | Congress Live

https://youtu.be/9o3b62RYY6E

ट्रेंडिंग वीडियो