scriptआईपीएल : सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी बने डीविलियर्स | ipl bcci | Patrika News

आईपीएल : सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी बने डीविलियर्स

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2021 10:28:34 pm

Submitted by:

Satish Sharma

इस सीजन में रिटेन किए गए दो खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स के एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका) और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना 100 करोड़ के क्लब मे शामिल हो गए हैं।

आईपीएल : सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी बने डीविलियर्स

आईपीएल : सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी बने डीविलियर्स

नई दिल्ली.. बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) का घरेलू टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) देशी-विदेशी खिलाडिय़ों के लिए कमाई का सबसे बड़ा साधन है। बुधवार को ही फ्रेेंचाइजियों ने अपने रिटेन खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी की है जिसमें रिटेन खिलाडिय़ों की इस सीजन की कमाई भी तय हो गई है। इस सीजन में रिटेन किए गए दो खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स के एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका) और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना 100 करोड़ के क्लब मे शामिल हो गए हैं। इसमें जहां इस क्लब में शामिल होने वाले रैना चौथ भारतीय हैं वहीं डीविलियर्स इस लीग में १०० करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
रैना चौथे भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल में 193 मैच खेल चुके और सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना १०० करोड़ क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें सीजन २०२१ के लिए चेन्नई ने रिटेन किया है और इस सीजन में फ्रेंचाइजी उन्हें ११ करोड़ रुपए देगी। रैना ने पिछले साल धोनी के साथ संन्यास लेने की घोषणा भी की थी। रैना के अलावा इस लिस्ट में महेन्द्र सिंह धोनी (137.8 करोड़), रोहित शर्मा (131.6 करोड़) और विराट कोहली (126.6 करोड़) हैं।
डीविलियर्स की सैलरी
सीजन टीम सैलरी (करोड़ में)
2021 आरसीबी 11
2020 आरसीबी 11
2019 आरसीबी 11
2018 आरसीबी 11
2017 आरसीबी 9.5
2016 आरसीबी 9.5
2015 आरसीबी 9.5
2014 आरसीबी 9.5
2013 आरसीबी 5.85
2012 आरसीबी 5.52
2011 आरसीबी 5.06
2010 दिल्ली 1.38
2009 दिल्ली 1.47
2008 दिल्ली 1.20
कुल – 102.51 करोड़ रुपए
सुरेश की सैलरी
सीजन टीम सैलरी (करोड़ में)
2021 सीएसके 11
2020 सीएसके 11
2019 सीएसके 11
2018 सीएसके 11
2017 गुजरात 12.5
2016 गुजरात 95 लाख
2015 सीएसके 95 लाख
2014 सीएसके 95 लाख
2013 सीएसके 95 लाख
2012 सीएसके 59 लाख
2011 सीएसके 59 लाख
2010 दिल्ली 26 लाख
2009 दिल्ली 26 लाख
2008 दिल्ली 26 लाख
कुल राशि – 110.74 करोड़ रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो