scriptआईपीएल : 14 साल में 789 खिलाडिय़ों ने कमाए 6144 करोड़ | ipl, bcci | Patrika News

आईपीएल : 14 साल में 789 खिलाडिय़ों ने कमाए 6144 करोड़

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2021 10:33:41 am

Submitted by:

Satish Sharma

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग इस साल अपने 14वें सत्र में पहुंच गई है। इन १४ साल में इस लीग ने खूब पैसा बरसाया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब तक कुल 789 खिलाडिय़ों ने कुल 6144 करोड़ रुपए कमाए हैं।

आईपीएल : 14 साल में 789 खिलाडिय़ों ने कमाए 6144 करोड़

आईपीएल : 14 साल में 789 खिलाडिय़ों ने कमाए 6144 करोड़

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग इस साल अपने १४वें सत्र में पहुंच गई है। इन १४ साल में इस लीग ने खूब पैसा बरसाया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब तक कुल 789 खिलाडिय़ों ने कुल 6144 करोड़ रुपए कमाए हैं। गुरूवार को हुए नीलामी में कुल 145.3 करोड़ रुपए खर्च किए गए और इससे पहले करीब 6 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे। इसमें सबसे अधिक भारतीय खिलाडिय़ों ने भाग लिया लिया जिनकी संख्या 489 है जो कि लीग के 56.7 फीसदी हैं उन्होंने करीब 3433 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं 397 विदेशी खिलाडिय़ों ने 2710 करोड़ रुपए की कमाई की।
50 करोड़ से अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी
सुनील नरेन (९५.५) केकेआर, गौतम गंभीर (९४.६), युवराज सिंह (८४.६) मुंबई, रॉबिन उथप्पा (७८.२) चेन्नई, शेन वाटसन (७७.१) सीएसके, रविन्द्र जडेजा (७७) सीएसके, दिनेश कार्तिक (७५.९) केकेआर, शिखर धवन (७५.३) दिल्ली, कीरोन पोलार्ड (७४.५) मुंबई, आर अश्विन (७२.४) दिल्ली, डेविड वार्नर (७१) हैदराबाद, बेन स्टोक्स (६४.५) राजस्थान, ग्लेन मैक्सवेल (६३.४) आरसीबी, क्रिस मौरिस (६३.४) राजस्थान, डेविड मिलर (५८.९) राजस्थान, क्रिस गेल (५८.५) पंजाब, हरभजन (५८.१) केकेआर, अंजिक्या रहाणे (५१.८) दिल्ली, पीयुष चावला (५१.७) मुंबई, भुवनेश्वर कुमार (५१.७) हैदराबाद, मनीष पांडे (५१.७) हैदराबाद, युसुफ पठान (५१.४).
किस देश के खिलाडिय़ों की कितनी कमाई
भारत : भारत के करीब ४८५ खिलाड़ी अनुबंधित हैं जो कि लीग के करीब ५७ फसदी हैं उनकी कुल कमाई ३४३३ करोड़ रुपए है
ऑस्ट्रेलिया : विदेशी खिलाडिय़ों में सबसे अधिक सैलरी वालों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहले नंबर पर हैं। इसमें ९४ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब तक ९.५.९ करोड़ रुपए कमा चुके हैं।
द. अफ्रीका : १४ साल में ५६ क्रिकेटर अब तक ५३९ करोड़ रुपए सैलरी ले चुके हैं।
वेस्टइंडीज : इस सूची में वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है जिसके ३३ खिलाडिय़ों ने ४५८.५४ करोड़ रुपए कमाए हैं।
इंग्लैंड : ३३ खिलाड़ी २८५.९६ करोड़ रुपए
न्यूजीलैंड : ३१ खिलाड़ी २११.६६ करोड़ रुपए
श्रीलंका : २७ खिलाड़ी १९५.९३ करोड़ रुपए
अफगानिस्तान : ४ अफगानी क्रिकेटरों ने ५८.४ करोड़ कमाए
बांग्लादेश : ६ खिलाड़ी ३४.७४ करोड़ रुपए
पाकिस्तान : ११ खिलाड़ी १२.८४ करोड़ रुपए
नीदरलैंड : दो खिलाड़ी ५.२७ करोड़ रुपए
जिम्बाब्वे : ३ खिलाड़ी १ करोड़ रुपए
इनके अलावा नेपाल, केन्या, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात क्रमश: १३वें, १४वें १५वें और १६वें स्थान पर हैं जिन्होंने क्रमश : ६० लाख, २० लाख, २० लाख और १० लाख रुपए कमाए हैं।
१५० करोड़ की कमाई के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी फिलहाल सबसे ऊपर चल रहे हैं
१२५ करोड़ से अधिक कमाई करने वाले दो खिलाड़ी हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा वहीं सुरेश रैना के खाते में ११०.७ करोड़ रुपए हैं
१०० करोड़ के करीब है पांच खिलाड़ी और केवल डीविलियर्स एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं जो ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो