scriptसोशल मीडिया एजेंसियों को जवाबदेह बनाना जरूरी:बिरला | It is necessary to make social media agencies accountable: Birla | Patrika News

सोशल मीडिया एजेंसियों को जवाबदेह बनाना जरूरी:बिरला

locationजयपुरPublished: Jan 09, 2020 10:29:37 pm

Submitted by:

dhirya

को खत्म कर दुनियाभर में संसदों व लोगों को एक साथ जोड़ा है। इसके बावजूद साइबर बुलिंग, हैकिंग, धोखाधड़ी, सुरक्षा संबंधी चुनौतियां हमारे सामने हैं।

सोशल मीडिया एजेंसियों को जवाबदेह बनाना जरूरी:बिरला

सोशल मीडिया एजेंसियों को जवाबदेह बनाना जरूरी:बिरला

ओटावा/नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इंटरनेट व सोशल मीडिया के विस्तार ने क्षेत्रीय सीमाओं की बाधाओं को खत्म कर दुनियाभर में संसदों व लोगों को एक साथ जोड़ा है। इसके बावजूद साइबर बुलिंग, हैकिंग, धोखाधड़ी, सुरक्षा संबंधी चुनौतियां हमारे सामने हैं। उन्होंने जोर दिया कि संबंधित देशों के कानूनों का पालन करने के लिए सोशल मीडिया एजेंसियों को अधिक जवाबदेह व उत्तरदायी बनाने की जरूरत है।
कनाडा के ओटावा में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों व पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में संसदीय व अन्य संदर्भों में व्यक्तियों की सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में बिरला ने ये बात कही। उन्होंने विश्वसनीय साइबर सुरक्षा विनियमन की आवश्यकता पर जोर दिया। बिरला ने कहा, देश में बालकों का यौन उत्पीडऩ रोकने के लिए कानूनों में कई बदलाव किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उन्होंने चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने के लिए सहमति बनाने का आह्वान किया।

ट्रेंडिंग वीडियो