scriptश्वेताबंर तेरापंथ समाज में शोक की लहर, मंत्री मुनि सुमेरमल की अंतिम विदाई,उमड़ा जन सैलाब | Jain Muni Sumermal is dead | Patrika News

श्वेताबंर तेरापंथ समाज में शोक की लहर, मंत्री मुनि सुमेरमल की अंतिम विदाई,उमड़ा जन सैलाब

locationजयपुरPublished: May 08, 2019 06:16:48 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

तेरापंथ धर्मसंघ के संत मंत्री मुनि सुमेरमल की अंतिम यात्रा

Jaipur

श्वेताबंर तेरापंथ समाज में शोक की लहर, मंत्री मुनि सुमेरमल की अंतिम विदाई,उमड़ा जन सैलाब

जयपुर.तेरापंथ धर्मसंघ के संत मंत्री मुनि सुमेरमल की अंतिम यात्रा में नम आंखों से एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को हुजुम देखने को मिला। बुधवार सुबह अणुविभा केन्द्र से अंतिम यात्रा शुरू होकर रामनिवास बाग स्थित जयाचार्य स्मारक पहुंची। इसके बाद जैन श्वेतांबर मोक्षधाम आदर्श नगर पहुंची। इससे पूर्व अणुविभा केन्द्र में मुनि की जीवनी पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ।
अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न जगहों से हजारों लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जयपुर पहुंचे। जैन श्वेताबंर तेरापंथी महासभा के महामंत्री विनोद बैद, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष कुमुद कछारा और कई केन्द्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी, जयपुर जैन समाज की संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। जुलूस में सबसे आगे जैन ध्वज और उसके पीछे केसरिया परिधान में तेरापंथ महिला मंडल की बहनें आध्यात्मिक गीत गाती हई नजर आई। युवकों की भजन मंडली जैन भजनों का सामूहिक गान करते हुए चली।
अंत में मंत्रीमुनि की बैकुंठी को श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर चलते हुए दिखे। मंत्री राजेन्द्र बांठिया ने बताया कि मोक्षधाम पहुंचने के बाद अंतिम क्रियाएं की गई, विशाल जनसमूह की उपस्थिति में उनके परिजनों और सभा के पदाधिकारियों ने जैन मंत्रोच्चार के बाद देह को मुखाग्नि दी। गुरुवार सुबह 9 बजे अणुविभा केन्द्र में मुनि के देवलोकगमन पर स्मृति सभा आयोजित होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो