script…तो इस वजह से जिनालय में बहेगी धर्म की गंगा | Jain samaj: rajat diksha jayanti mahotsav will be held at jaipur | Patrika News

…तो इस वजह से जिनालय में बहेगी धर्म की गंगा

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2020 01:36:30 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

आर्यिका का रजत दीक्षा जयंती महोत्सव का समापन पर्व 22 से

...तो इस वजह से जिनालय में बहेगी धर्म की गंगा

…तो इस वजह से जिनालय में बहेगी धर्म की गंगा

जयपुर। आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का 25 वां रजत दीक्षा जयंती महोत्सव का समापन पर्व का तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 फरवरी से अजमेर रोड, बड़ के बालाजी स्थित सुपाश्र्व गार्डन सिटी के चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में शुरू होगा। पहले दिन शनिवार को दिगम्बर जैन समाज के विभिन्न संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। अध्यक्ष सुभाष पाटनी ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को महोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इसमें 2500 से अधिक जोड़े जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान पूजन व होम में शामिल होंगे। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित किया गया है। 24 फरवरी को आर्यिका धर्मसभा को संबोधित करेंगी। इससे पूर्व चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र व वस्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विनयांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आर्यिका का पिच्छिका का परिवर्तन होगा। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव में प्रदेश के अलवा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि प्रदेशों के श्रद्धालु भी शिरकत करेंगे।
इससे पहले महोत्सव के लिए रविवार को आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ का बड़ के बालाजी स्थित सुपाश्र्व गार्डन सिटी के चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। यहां सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से अगुवानी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो