scriptग्रेटर नगर निगम में टूटी वर्षों की परंपरा, वहीं हैरिटेज ने अपनाया यह रिवाज, जानें पूरा मामला | jaipue nagar nigam heritage and greater sinjara teej festival news | Patrika News

ग्रेटर नगर निगम में टूटी वर्षों की परंपरा, वहीं हैरिटेज ने अपनाया यह रिवाज, जानें पूरा मामला

locationजयपुरPublished: Aug 11, 2021 06:20:11 pm

ग्रेटर नगर निगम में टूटी तीज पर परम्परा, 48 हज़ार के खर्च की अनुमति नहीं दी, नहीं आया घेवर, त्यौहार रहा फीका

a3.jpg
अश्विनी भदौरिया / जयपुर। ग्रेटर नगर निगम में तीज का त्यौहार नहीं मनाया गया। वर्षों से चली आ रही परम्परा भी टूट गई। बुधवार को निगम में महिला कर्मचारी इसी उम्मीद से आए थे कि उन्हें घेवर और लहरिया मिलेगा, लेकिन इसके लिए आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने अनुमति नहीं दी।
ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस फाइल को शुक्रवार को ही वापस कर दिया था। 48 हजार रुपए इस पर खर्च होते, लेकिन आयुक्त ने इसकी जरूरत नहीं समझी। बुधवार को महिला कर्मचारी इसकी चर्चा करते हुए दिखाई दिए। सभी को उम्मीद थी कि हर साल की तरह इस साल भी त्योहार पर मिठाई और लहरिया मिलेगा।
उधर, हैरिटेज नगर निगम में तीज का त्यौहार पहली बार मनाया गया। सभी महिला पार्षदों और महिला कर्मचारियों से लेकर अधिकतर स्टाफ को घेवर और लहरिया दिया गया।

गौरतलब है कि महापौर रहत हुए ज्योति खंडेलवाल ने इस परम्परा की शुरुआत की थी। उसके बाद निर्मल नाहटा, अशोक लाहोटी और विष्णु लाटा के कार्यकाल में भी तीज का आयोजन होता रहा।
चल रहा कटौती का दौर
ग्रेटर नगर निगम में कटौती का दौर चल रहा है। चार की संख्या सीमित कर दी गई है। फूलों का आना काफी समय से बंद है। इतना ही नहीं, पानी के कैम्पर तक बहुत कम कर दिए हैं। निगम प्रशासन का मानना है कि बेवजह पैसा खर्च किया जा रहा है। इसको सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो