scriptमाचिस की तिल्ली जलाते ही रसोई में फूटा आग का गोला, दादी, बहू और दो पोतियों सहित सिलेंडर हॉकर झुलसा | jaipur | Patrika News

माचिस की तिल्ली जलाते ही रसोई में फूटा आग का गोला, दादी, बहू और दो पोतियों सहित सिलेंडर हॉकर झुलसा

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2020 09:17:05 pm

Submitted by:

Mukesh Sharma

सिलेंडर से गैस नहीं निकलने पर हॉकर ने जलाई थी माचिस की तिल्ली

jaipur

jaipur

जयपुर. पॉलीविक्ट्री में हाथी बाबू का हत्था स्थित एक घर में मंगलवार को एक गैस सिलेंडर में माचिस की तिल्ली जलाने पर धमाके के साथ आग का गोला फूट गया। हादसे में माचिस की तिल्ली जलाने वाला गैंस सिलेंडर सप्लाई करने वाला हॉकर राजेन्द्र सिंह और चौक में बैठी मंजू देवी, उसकी बहू टीना और पौती तानी व प्रिया झुलस गए। धमाके से एकजुट हुए स्थानीय लोग और परिजन झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
मंदू के देवर जुगलकिशोर ने बताया कि घरेलू सिलेंडर में गैस खत्म होने पर नया सिलेंडर लगाया था। लेकिन नए सिलेंडर से गैस चूल्हा जल नहीं रहा था। इसकी शिकायत सिलेंडर देने आने वाले राजेन्द्र को की। मंगलवार को राजेन्द्र घर में रखे तीन चूल्हों में सिलेंडर को लगाया। लेकिन तीनों ही चूल्हों में गैस चालू नहीं हुई। काफी लाइटर से प्रयास भी किया गया। आखिर में राजेन्द्र ने चूल्हा चालू करने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। वैसे ही आग का गोला धमाके के साथ फूटा। गोला इतना भीषण था कि चौक में बैठी महिलाएं और दोनों बच्चियां झुलस गई। चीख पुकार मच गई। धमाका इतना तेज था कि पीछे दूसरी कॉलोनी के रास्ते में रहने वाले लोगों को भी सुनाई दिया। इससे काफी लोग वहां एकत्र हो गए।
गेट टूट गया, क्षतिग्रस्त हो गया सामान

रसोई में गैस एकत्र हो जाने के कारण आग लगना बताया गया है। सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ है। गैस का धमाका इतना तेज था कि रसोई का गेट टूट गया और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो