script

गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, अभी भी दो फरार

locationजयपुरPublished: Feb 24, 2020 08:58:30 pm

Submitted by:

Mukesh Sharma

पार्टी के दौरान युवक की जांघ में मार दी थी गोली

jaipur crime

crime

जयपुर. मानसरोवर के प्रेम नगर विस्तार में पार्टी के दौरान एक युवक की जांघ में गोली मारने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह वारदात स्थल से गोली का खोल भी बरामद किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई जगह दबिश दी। लेकिन दोनों आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मामले में गुर्जर की थड़ी निवासी मोनू उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू और उसका साथी सन्नी व सनराज ने रविवार रात को प्रेम नगर विस्तार-2 में शराब पार्टी के दौरान महारानी फॉर्म निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र की जांघ में गोली मार दी थी। गोली जांघ से आर-पार निकल गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सन्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट और मारपीट के चार पांच मामले दर्ज हैं। उधर, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। अशोक विहार समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां बिना पुलिस सत्यापन के लोगों ने मकान किराए पर दे रखे हैं। पुलिस भी किराए से रहने वालों का सत्यापन नहीं करती। इससे क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रह रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो