script31 दिन में 51 भ्रष्टचार के प्रकरण दर्ज | jaipur | Patrika News

31 दिन में 51 भ्रष्टचार के प्रकरण दर्ज

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2021 11:30:21 pm

Submitted by:

Mukesh Sharma

गत वर्ष इस अवधि में हुए थे 43 प्रकरण

money.jpg
जयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस वर्ष जुलाई माह में 51 भ्रष्टचार के प्रकरण दर्ज किए हैं। जबकि इनमें गिरफ्तारी 60 से अधिक भ्रष्टाचारियों की हुई है। डीजी बीएल सोनी ने बताया कि वर्ष 2020 जुलाई में भ्रष्टचार के प्रकरण दर्ज होने का आंकड़ा 43 था, जो इस वर्ष बढ़कर 51 हो गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एसीबी ने बड़ी संख्या में प्रकरणों का निस्तारण करने का भी निर्णय लिया है। पेश है एसीबी के दर्ज आंकड़े
वर्ष 2021 जुलाई माह के आंकड़े

– 51 प्रकरण दर्ज
– 01 आय से अधिक सम्पत्ति का मामला
– 03 पद के दुरुपयोग करने के मामले
– 57 प्रकरणों में मुख्यालय द्वारा निस्तारण करने के आदेश जारी
– 31 प्रकरणों में न्यायालय में अनुसंधान नतीजा पेश किया गया
एक नजर यह भी

– इस वर्ष 388 प्रकरणों में मुख्यालय स्तर पर अनुसंधान पूर्ण होने पर निर्णय लिया गया, जो गत वर्ष इस अवधि में 118 प्रकरणों में निर्णय हुआ था

– इस वर्ष एसीबी ने आइएएस, आइपीएस, आरएएस, आरपीएस सहित अन्य कई अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो