scriptवर्ष 2020 की तुलना में इस वर्ष बढ़ गया 29 फीसदी अपराध | jaipur | Patrika News

वर्ष 2020 की तुलना में इस वर्ष बढ़ गया 29 फीसदी अपराध

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2021 06:22:55 pm

Submitted by:

Mukesh Sharma

जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र

कानपुर का बिल्लू बना मिर्जापुर वेब सीरीज का मुन्ना भैया, कारोबारी की कर डाली हत्या

कानपुर का बिल्लू बना मिर्जापुर वेब सीरीज का मुन्ना भैया, कारोबारी की कर डाली हत्या

जयपुर. कमिश्नरेट क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 29 फीसदी अपराध बढ़ गया। इतना ही नहीं, इस वर्ष सभी प्रकार के अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों पर सख्ती से शिकंजा कसने के साथ क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गत वर्ष 2020 अक्टूबर तक के अपराधों की तुलना इस वर्ष अक्टूबर तक की गई तो यह स्थिति सामने आई।
हत्या 25 तो लूट 70 फीसदी बढ़ी

जयपुर में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हत्या 25 फीसदी बढ़ गई। जबकि लूट 70 फीसदी बढ़ गई है। डकैती 100 तो चोरी 26 फीसदी गई हैं। वाहन चोरों पर भी लगाम नहीं लग सकी है।
—–

अपराध के आंकड़े

अपराध ———— वर्ष 2020 —— वर्ष 2021
हत्या ————– 77 ————- 96
हत्या का प्रयास —— 66 ————- 75
डकैती ————- 02 ————- 04
लूट ————— 67 ————- 114
अपहरण ———— 426 ———— 520
बलात्कार ———– 333 ———— 425
बलवा ———— 18 —————- 25
नकबजनी ——— 534 ————— 668
दोपहिया चोरी ——- 3648 ———– 4356
चौपहिया चोरी ——- 368 ———— 409
अन्य चोरी ———- 1224 ———– 1844
अन्य अपराध ——— 8446 ——— 11116
————

शहर में स्नैचिंग के मामले

स्नैचिंग ———- वर्ष 2020 —— वर्ष 2021

सोने की चेन —– 82 ————- 116
मोबाइल ——— 145 ———— 192
पर्स ———— 34 ———— 36

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो