scriptjaipur | भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो : शर्मा | Patrika News

भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो : शर्मा

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2022 08:48:21 am

Submitted by:

Mohan Murari

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों दौसा की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आम जन के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरों के एएसपी महेन्द्र कुमार शर्मा आम जन से रूबरू हुए। कार्यक्रम में एएसपी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो : शर्मा
भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो : शर्मा
जयपुर-बांदीकुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों दौसा की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आम जन के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरों के एएसपी महेन्द्र कुमार शर्मा आम जन से रूबरू हुए। कार्यक्रम में एएसपी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। उन्होने कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार होने पर आम जन आगे आए। तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों को अपनी शिकायत दर्ज कराऐं। उन्होने कहा कि सरकार की ओर से भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर कार्यालय संचालित किए गए है। आम जन वहां अपनी शिकायत दर्ज कराऐं। यही नहीं एसीबी के नंबरों पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकत है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.