script

SHAKTI-2017@ सम्मान समारोह कल, आधी दुनिया ने दिखाया पूरा उत्साह

locationजयपुरPublished: Apr 08, 2017 02:37:00 am

Submitted by:

madhulika singh

अपनी प्रतिभा और सेवा के प्रति समर्पण से शहर की आधी दुनिया ने विभिन्न क्षेत्रों में अलग मुकाम हासिल किया है, एेसी नारी शक्तियों का सम्मान प्लेटिनम यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाले समारोह में किया जाएगा।

SHAKTI-2017

SHAKTI-2017

अपनी प्रतिभा और सेवा के प्रति समर्पण से शहर की आधी दुनिया ने विभिन्न क्षेत्रों में अलग मुकाम हासिल किया है, एेसी नारी शक्तियों का सम्मान प्लेटिनम यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाले समारोह में किया जाएगा। इसके लिए अब तक 600 से अधिक आवेदन यह साबित करता है कि झीलों की नगरी वाकई नारी शक्ति का गढ़ है। सम्मान के लिए चयनित महिलाओं को फोन पर सूचित किया जा रहा है।
READ MORE : स्कॉलर्स के विरोध से देर से शुरू हुई परीक्षा, अधिष्ठाता कार्यालय में पहुंच किया हंगामा

उल्लेखनीय है कि 95 एफएम तड़का के साझे में यह सम्मान समारोह रविवार शाम 3 बजे सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे सहित राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, ब्रह्मकुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय, उदयपुर केंद्र की रीटा बहन तथा अरावली इंस्टीटयूट की डायरेक्टर डॉ. निशा दीक्षित भी शिरकत करेंगी। इस मौके पर साहित्य कला संगम की ओर से सूफियाना संगीत, नाट्यांश की ओर से नाटक, राजीव सूरती डांस फैक्ट्री की ओर से ग्रुप डांस तथा कला आश्रम की ओर से कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। 
प्रवेश केवल एंट्री पास से

समारोह में प्रवेश एंट्री कार्ड के जरिये ही संभव हो सकेगा। एंट्री पास आरएमवी मार्ग स्थित प्लेटिनम ग्रुप के अलावा 95 एफएम तड़का-सुंदरवास और चेटक सर्कल स्थित साधना पब्लिसिटी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

ट्रेंडिंग वीडियो