scriptसमाज को जोड़ रहे ऑनलाइन, अतीत को करेंगे जीवंत | JAIPUR AGRASEN JAYANTI FESTIVAL | Patrika News

समाज को जोड़ रहे ऑनलाइन, अतीत को करेंगे जीवंत

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2019 09:19:15 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

श्रीअग्रवाल समाज समिति जयपुर की ओर से 5143वां श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव (Shri Agrasen Jayanti Festival) शहर में 22 सितंंबर से शुरू होगा। इस महोत्सव में मुख्य फोकस अग्रवाल समाज (society) को एकजुट करने पर रहेगा। इसके लिए महोत्सव में कई आयोजन होंगे। समाज ने लोगों को ऑनलाइन जोडऩा (Add online) भी शुरू कर दिया हैं।

समाज को जोड़ रहे ऑनलाइन, अतीत को करेंगे जीवंत

समाज को जोड़ रहे ऑनलाइन, अतीत को करेंगे जीवंत

समाज को जोड़ रहे ऑनलाइन, अतीत को करेंगे जीवंत

– अग्रसेन जयंती महोत्सव

– होंगे कई सामाजिक व पारिवारिक आयोजन


जयपुर। श्रीअग्रवाल समाज समिति जयपुर की ओर से 5143वां श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव (Shri Agrasen Jayanti Festival) शहर में 22 सितंंबर से शुरू होगा। इस महोत्सव में मुख्य फोकस अग्रवाल समाज (society) को एकजुट करने पर रहेगा। इसके लिए महोत्सव में कई आयोजन होंगे। समाज ने लोगों को ऑनलाइन जोडऩा (Add online) भी शुरू कर दिया हैं। वहीं पौराणिक कथाओं पर आधारित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का समापन 7 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ होगा।
श्रीअग्रवाल समाज समिति की ओर से महोत्सव का आगाज अग्र मैराथन से होगा, जो स्टेच्यू सर्किल से शुरू होकर पांचबत्ती, अजमेरी गेट, न्यू गेट होते हुए सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी। इसके बाद यहां लाइव सिंगिंग म्यूजिक का कार्यक्रम होगा। समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश भाडेवाला ने बताया कि सामाजिक जागरूकता व सद्भावना और समाज को संगठित करने के लिए अग्र चेतना मैराथन में समाज के करीब 10 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। जयंती महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज की आबादी करीब साढ़े 4 लाख हैं, महेात्सव के माध्यम से इन्हें एकजुट किया जा रहा है। लोगों को ऑनलाइन जोड़ रहे हैं, जिसमें अब तक करीब साढ़े पांच हजार लोग जुड़ चुके हैं। महोत्सव में 29 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो चांदपोल बाजार स्थित अग्रवाल सेवा सदन से रवाना होगी और छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी।
बताएंगे परिवार में बुजुर्गों का महत्व

समाज महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष फतेहपुरिया ने बताया कि परिवार में बढ़ रही दूरियों को मिटाने और बुजुर्गों का सम्मान लौटाने के लिए 2 अक्टूबर को परिवार थीम पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पौराणिक कथाओं में सीता स्वयंवर सहित अन्य आयोजनों के माध्यम से समाज की महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
‘राजस्थान धरोहर’ से महिलाओं को जोड़ रहे

जनता कॉलोनी में 5 अक्टूबर को समाज की महिलाओं को जोडऩे के लिए ‘राजस्थान धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजिका गौरी गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम तैयारी शुरू कर दी है। महिलाओं को जोडऩे के लिए अभी से कार्यक्रम शुरू कर दिया हैं, जिसमें महिलाएं जुड़ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो