संगठन चलाने में रीति नीति, आचार-व्यवहार की आवश्यकता -पूनिया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि संगठन चलाने मे रीति नीति, आचार—व्यवहार की आवश्यकता होती है। संगठन की प्रक्रिया में हमें बहुत सीखने को मिलता है, कुछ परिवार से कुछ समाज सिखाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते आप राष्ट्रवादी संगठन के प्रतिबिंब है, ऐसा दिखना चाहिए।

जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि संगठन चलाने मे रीति नीति, आचार-व्यवहार की आवश्यकता होती है। संगठन की प्रक्रिया में हमें बहुत सीखने को मिलता है, कुछ परिवार से कुछ समाज सिखाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते आप राष्ट्रवादी संगठन के प्रतिबिंब है, ऐसा दिखना चाहिए। पूनियां शुक्रवार को जनता कॉलोनी, सामुदायिक केंद्र में जयपुर शहर के एक दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे।
कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास विषय पर पूनियां ने कहा कि निज पर शासन फिर अनुशासन सीखाना नहीं सीखना पड़ता है। इसलिए एक अनुशासित कार्यकर्ता का निर्माण हो ऐसा हमसे समाज संगठन अपेक्षा करता है। शिविर को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, सांसद राजेंद्र गहलोत ने संबोधित किया। भाजपा की ओर से राजस्थान मे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए मंडल प्रशिक्षण शिविर हो रहे हैं।
जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि 10 विषयों पर संभाग प्रशिक्षण प्रभारी फूलचंद भिण्डा, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, विद्यार्थी परिषद के कमलेश विद्यार्थी एंव सांसद राजेन्द्र गहलोत, सरदार अजयपाल सिंह, केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल ने अपनी बात रखी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सत्र का समापन उद्धबोधन दिया। आने वाले 15 दिन में प्रत्येक मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक ने कार्यक्रम संचालन किया व शहर महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, तेजसिंह, कुलवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज