जयपुरPublished: May 12, 2023 04:10:31 pm
Manish Chaturvedi
जयपुर बम बलास्ट मामले में सियासत गरमा रही है।
जयपुर। जयपुर बम बलास्ट मामले में सियासत गरमा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से आरोपियों को दोषमुक्त करार देने के बाद कांग्रेस—भाजपा एक दूसरे पर निशाना साधने लगी है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि साल 2008 में वसुंधरा सरकार थी। उस समय जयपुर में बम बलास्ट हुआ था। भाजपा ने केस में कमजोर पैरवी की। तत्कालीन भाजपा सरकार की ओर से उस समय न तो पीड़ितों को अच्छा पैकेज दिया गया। और न ही बम बलास्ट केस की मजबूत चार्जशीट बनाई। आज इतने साल बाद भाजपा की ओर से मगरमच्छ के आंसू बहाये जा रहें है। जब कोर्ट ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। तब भाजपा की ओर से कांग्रेस पर यह ठिकरा फोड़ा जा रहा है। जबकी उस समय भाजपा की सरकार थी, कांग्रेस की सरकार नही थी। कांग्रेस सरकार की ओर से अब भी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा जा रहा है। इस मामले में अच्छे वकीलों की ओर से मजबूत पैरवी सुप्रीम कोर्ट में की जा रही है। ताकी आरोपियों को सजा मिल सके।