scriptकांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग, फिर भी बैकडोर से हो रही नियुक्तियां | Jaipur city congress again in controversy over new appointments | Patrika News

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग, फिर भी बैकडोर से हो रही नियुक्तियां

locationजयपुरPublished: Apr 02, 2021 10:54:05 am

Submitted by:

firoz shaifi

पीसीसी ने अवैध नियुक्तियों से पल्ला झाड़ा, बैकडोर हो रही अवैध नियुक्तियों की शिकायतें लगातार पहुंच रही है पीसीसी

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद बैकडोर के जरिए नियुक्तियां देने का खेल जोरों पर चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के संज्ञान में आने के बावजूद पीसीसी के जिम्मेदार नेता अवैध नियुक्तियां करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

सूत्रों की माने तो प्रदेश के कई जिलों से कार्यकारिणी अभंग होने के बावजूद भी लगातार बैक डोर नियुक्तियां देने के शिकायतें पहुंच रही है। कई विधायक भी इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कर चुके हैं।

ऐसा ही एक ताजा मामला गुरूवार को देखने को मिला जहां जयपुर शहर जिला कांग्रेस में भी देखने को मिला है जहां पर कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के लेटर पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है निवर्तमान जिलाध्यक्ष के खासम खास रहे पूर्व प्रवक्ता मनोज मुदगल की ओर से जारी नियुक्ति से पार्टी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी नेताओं की माने तो कार्यकारिणी भंग होने के बाद जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता है तब तक ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष की नियुक्तियां नहीं कर सकते हैं। अगर नियुक्तियां होती है तो उसे अवैध माना जाएगा।

पीसीसी के संज्ञान में है मामला
सूत्रों की माने तो कई जिलों में कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद अवैध रूप से दी जा रही नियुक्तियों का मामला प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय के संज्ञान में है। प्रदेश नेतृत्व को भी कई जगह से से शिकायतें मिल रही हैं और ऐसी फर्जी नियुक्तियां देने वाले निवर्तमान पदाधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो पार्टी नेताओं का कहना है कि जल्द ही जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएंगी और ऐसे नेताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलेगी जो इस तरह से अवैध नियुक्तियां कर रहे हैं।

कार्यकारिणी भंग होने के बाद की नियुक्ति अवैध
कांग्रेस के प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर के का कहना है कि पार्टी में नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया निर्धारित है यदि जिला स्तर पर भी नियुक्ति की जाती है तो प्रदेश स्तर से उसका अनुमोदन करवाना होता है लेकिन अभी कई जिला और ब्लाक में अवैध नियुक्तियां दी जा रही है। निवर्तमान पअधिकारी अपने लेटर हेड पर ही नियुक्ति जारी करता है जो कि अवैध है और संगठन उसे मान्यता नहीं देता है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस के मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल का कहना है कि वर्तमान कार्यकारिणी से पार्टी द्वारा वर्तमान में काम तो लिया जा रहा है लेकिन पार्टी के मूल संगठन और अग्रिम संगठनों के अलावा अभी कोई भी नियुक्तियां वैध नहीं है। गौरतलब है कि प्रदेश में बीते साल आए सियासी संकट के बाद कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठ विभागों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था जिसके बाद महिला कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो